Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Priyanka Chopra reached Ayodhya Ram Mandir with daughter Malti Marie and husband Nick jonas video goes viral
{"_id":"65faa68a5f882449520d670e","slug":"priyanka-chopra-reached-ayodhya-ram-mandir-with-daughter-malti-marie-and-husband-nick-jonas-video-goes-viral-2024-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और पति निक के साथ किए रामलला के दर्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और पति निक के साथ किए रामलला के दर्शन
निक जोनस से शादी के बाद से ही बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह रही हैं। सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की जोड़ी के लाखों दीवाने हैं। इन दिनों प्रियंका एक बड़े ब्रांड के प्रमोशन के लिए भारत आई हुई हैं। हाल ही में प्रियंका पति निक और बेटी मालती के साथ अयोध्या पहुंची हैं। यहां अभिनेत्री परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगी। अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#WATCH | Actor Priyanka Chopra Jonas arrives in Ayodhya, Uttar Pradesh.
Her husband and singer Nick Jonas, and their daughter Maltie Marie Jonas are also with her. pic.twitter.com/cZLOxFnypE
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें प्रियंका और निक जोनस बेटी मालती के साथ अयोध्या एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद प्रियंका और निक ने सीधे मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। प्रियंका यलो कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। वही, निक भी एथनिक वियर में नजर आ रहे हैं।
3 of 5
प्रियंका, निक, मालती
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों में प्रियंका ने बेटी के लिए भी रामलला से आशीर्वाद लिया और रोली का टीका लगवाया। मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। प्रियंका को देखने के लिए फैंस तांता लग गया था। हालांकि, अभिनेत्री के इस कदम की उनके फैंस खूब सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका, निक, मालती
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, 'प्रियंका सच्ची सनातनी हैं। उन्होंने भारत आने के बाद राम जी के दर्शन किए हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो निमंत्रण मिलने के बावजूद प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा नहीं बने थे।' एक और यूजर ने लिखा, 'प्रियंका जैसा बनना ही काफी मुश्किल है। सब उनके जैसे काम नहीं कर सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
- फोटो : Social media
मालूम हो कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और बिजनेस व खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।