फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Reached Mumbai She Will Be Guest On The Great Indian Kapil Show Hosted By Kapil Sharma

मुंबई पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने दी कपिल शर्मा को चुनौती, कॉमेडी शो में बनेंगी मेहमान!

Wed, 10 Dec 2025 12:49 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 10 Dec 2025 12:49 PM IST
सार

Priyanka Chopra Reached Mumbai: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारत लौट आई हैं। भारत लौटते ही उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा को सतर्क कर दिया है। जानिए आखिर क्या है प्रियंका के मुंबई आने का कपिल से कनेक्शन…

विज्ञापन
Priyanka Chopra Reached Mumbai She Will Be Guest On The Great Indian Kapil Show Hosted By Kapil Sharma
प्रियंका चोपड़ा और कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। वो बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय रहती हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच अब अभिनेत्री एक बार फिर भारत वापस लौटी हैं। मुंबई पहुंचते ही प्रियंका ने एक स्टोरी साझा की है। हालांकि, इस बार ऐसा लगता है वो ‘वाराणसी’ के लिए नहीं, बल्कि कपिल शर्मा के शो के लिए मुंबई आई हैं।

विज्ञापन

प्रियंका ने शेयर की स्टोरी
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में प्रियंका ने फ्लाइट से अपनी तस्वीर साझा की है। इसमें वो दो उंगलियां दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में कपिल शर्मा को मेंशन करते हुए लिखा, ‘कपिल शर्मा बेहतर होगा तुम तैयार रहो।’ इसके साथ ही प्रियंका ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो को भी टैग किया है और हैशटैग में मुंबई लिखा है। प्रियंका की इस स्टोरी के बाद ये लगभग कंफर्म है कि वो जल्द ही कपिल शर्मा के शो के नए सीजन में नजर आएंगी।

विज्ञापन


मुंबई पहुंचीं प्रियंका
इसके अलावा प्रियंका ने एक और स्टोरी भी साझा की है। यह स्टोरी मुंबई पहुंचने के बाद की है, जिसमें प्रियंका कार में बैठी हुई हैं। इसमें वह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए ग्रे रंग के आउटफिट, ब्लैक जैकेट और चश्मे में नजर आ रही हैं। इस स्टोरी के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘मुंबई मेरी जान’। इस स्टोरी में प्रियंका मुंबई आते ही एक वीडियो भी बनाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिसंबर से आएगा नया सीजन
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा व नया सीजन 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगा। शो में एक बार फिर कपिल के साथ पुरानी कास्ट ही नजर आएगी। जिसमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरण सिंह के नाम शामिल हैं।



यह खबर भी पढ़ेंः आरजे महवश की बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ की हुई घोषणा; इस एक्टर के साथ फरमाएंगी इश्क

‘किस किसको प्यार करूं 2’ में नजर आएंगे कपिल
कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म इसी शुक्रवार 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed