‘वापस चलो…’, 12 घंटे से भी कम समय में भारत से अमेरिका लौटीं प्रियंका चोपड़ा; बोलीं- फिर मिलेंगे…
Priyanka Chopra Return Back From Mumbai: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बनने के बाद अमेरिका और भारत के बीच चक्कर लगाती रहती हैं। एक दिन पहले ही प्रियंका मुंबई आई थीं और अब 12 घंटे से भी कम देर के बाद वो वापस चली गई हैं। जानिए जाते समय उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी के बाद अमेरिका में ही रहती हैं। लेकिन भारत में भी अपने काम और प्रोजेक्ट्स की वजह से वो यहां आती रहती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस सिर्फ 12 घंटों के लिए भारत आईं और वापस अमेरिका लौट गईं। हालांकि, जाते-जाते प्रियंका फिर मिलने का वादा करके गई हैं।
12 घंटे से भी कम मुंबई में रुकीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा बुधवार को ही सुबह मुंबई पहुंची थीं। इस बार वो मुंबई किसी फिल्म की शूटिंग के लिए नहीं, बल्कि कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में शामिल होने के लिए आई थीं। शो की शूटिंग करने के बाद प्रियंका 12 घंटों के अंदर ही वापस अमेरिका अपने घर लौट गईं। गुरुवार तड़के, प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर के लिए उड़ान भरी। इस दौरान एयरपोर्ट जाते समय एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की और अपने प्रशंसकों के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा। अपनी सेल्फी के साथ प्रियंका ने लिखा, ‘चलो वापस! इस बार 12 घंटे से भी कम। फिर मिलेंगे।’
एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचाईं तस्वीरें
इस दौरान प्रियंका का एयरपोर्ट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जहां जब वो एयरपोर्ट पर पहुंचीं, तो फैंस ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद प्रियंका ने फैंस के साथ खुशी-खुशी तस्वीर खिंचाई। साथ ही पैपराजी को नमस्ते कहकर अभिवादन भी किया।
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है। पिछले महीने फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था। जिसके लिए हैदराबाद में एक बड़ा इवेंट हुआ था। यह फिल्म पौराणिक कथाओं और टाइम ट्रैवल से जुड़ी है। इसमें एक शानदार एक्शन-एडवेंचर देखने को मिल सकता है।