फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Producer SKN confirmed first glimpse of The Raja Saab world will be released on Prabhas birthday

The Raja Saab: प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी, निर्माता ने बताया किस दिन जारी होगी 'द राजा साब' की पहली झलक

Mon, 14 Oct 2024 09:25 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 14 Oct 2024 09:25 PM IST
सार

प्रभास की आगामी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसमें फिल्म के निर्माता ने फिल्म की पहली झलक दिखाने को लेकर बात की है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया है कि कब इस फिल्म की पहली झलक जारी किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
Producer SKN confirmed first glimpse of The Raja Saab world will be released on Prabhas birthday
द राजा साब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

विस्तार

प्रभास इस वक्त भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फिल्मी दुनिया में उनका कद इस वजह से भी बड़ा हो जाता है, क्योंकि उनके ऊपर निर्माता पैसा पानी की तरह बहाने से भी नहीं कतराते। बीते कुछ वर्षों में प्रभास के अकेले की कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुई हैं। इस साल के मध्य में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' भी एक मेगा बजट फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की। प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में हैं, जिसे लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन


'द राजा साब' पर निर्माता ने दी अहम जानकारी
अमूमन बड़े बजट की भारी-भरकम फिल्मों और लार्जर दैन लाइफ जैसे चरित्रों के साथ पर्दे पर दिखाई देने वाले प्रभास इस बार बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। इस बार वह किसी साइंस फिक्शन या एक्शन एंटरटेनर नहीं, ब्लकि एक हॉरर कॉमेडी 'द राजा साब' के साथ आने वाले हैं। बीते मंगलवार को ही फिल्म के निर्देशक मारुति के जन्मदिन के मौके पर फिल्म की टीम ने सेट से एक खास वीडियो साझा किया था, जिसमें से प्रभास का लुक काफी ज्यादा वायरल भी हुआ था। अब फिल्म के निर्माता ने जानकारी दी है कि प्रभास के जन्मदिन पर इस फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

नुसरत भरूचा और मौनी रॉय की इन खूबसूरत तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभास के जन्मदिन पर दिखेगी 'द राजा साब' की पहली झलक
'द राजा साब' के निर्माता एसकेएन ने पुष्टि की है कि 'द राजा साहब' की दुनिया की एक झलक प्रभास के जन्मदिनपर रिलीज की जाएगी। अभिनेता का जन्मदिन 23 अक्टूबर को आता है। ऐसे में फैंस के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है, जो अपने चहेते कलाकार को एक बार फिर से पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्माता ने कहा कि इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कुछ दिनों में हो जाएगी, जिसके बाद दर्शकों के लिए और भी ज्यादा अपडेट मिलने की उम्मीद है। 

View this post on Instagram

A post shared by People Media Factory (@peoplemediafactory)



छोटे पर्दे पर वापसी करेंगी स्मृति ईरानी, टीवी के इस हिट शो का होंगी हिस्सा?
अगले साल रिलीज होगी 'द राजा साब'
बताते चलें कि 'द राजा साब' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होने वाली है, जिसमें प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण पीपुल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में थमन द्वारा संगीत दिया जा रहा है। प्रभास की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस को अभी थोड़ा इंतजार और करना होगा, फिल्म अगले साल 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी।
Jigra: ‘जिगरा’ की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अभिनेता बिजौ थांगजाम ने निर्माताओं पर लगाया भेदभाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed