Kamal Haasan: 'प्रोजेक्ट के' में हुई कमल हासन की एंट्री, फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे अभिनेता
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘प्रोजेक्ट’ के में काफी बेहतरीन ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन इसे भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रभास स्टारर इस फिल्म के निर्माताओं ने लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। फिल्म रिलीज के बाद से ही आलोचनाओं का शिकार हो रही है। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर कास्ट के लुक्स को लेकर दर्शक नाराजगी जता रहे हैं। इन सब के बीच प्रभास की आगामी फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में साउथ के दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
‘प्रोजेक्ट के’ में हुई कमल हासन की एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘प्रोजेक्ट’ के में काफी बेहतरीन ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन इसे भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रभास स्टारर इस फिल्म के निर्माताओं ने लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है। दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन को लगभग कुछ हफ्तों की शूटिंग पूरी करनी अभी बाकी है।
Shah Rukh Khan: जब आर्यन को जन्म देते समय नाजुक हालत में थीं गौरी, शाहरुख खान को सताने लगा था इस बात का डर
प्रभास के साथ भिड़ते नजर आएंगे कमल हासन
बता दें कि पहले चर्चा थी कि विक्रम स्टार कमल हासन को प्रभास के ‘प्रोजेक्ट के’ में एक खलनायक की भूमिका निभाने के लिए 150 करोड़ रुपये की फीस दी जा रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि मुख्य अभिनेता के रूप में प्रभास को फिल्म के लिए जो फीस दी जा रही है, यह उससे दोगुनी है। कमल हासन की एंट्री से ‘प्रोजेक्ट के’ को लेकर फैंस की भी एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है।
Hema Malini: धर्मेंद्र के दूसरे परिवार का परेशान नहीं करना चाहती हैं हेमा, सास संग किया अपने संबंधों का खुलासा
भारी भरकम बजट में बनी है फिल्म
गौरतलब है कि ‘प्रोजेक्ट के’ को काफी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ का है। इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का बीटीएस वीडियो शेयर किया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे।