फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   r madhavan first look from Dhurandhar movie ranveer singh arjun rampal

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' से आर माधवन का पहला लुक हुआ आउट, कुछ इस अंदाज में दिखे एक्टर

Sun, 09 Nov 2025 01:01 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 09 Nov 2025 01:01 PM IST
सार

R Madhavan First Look Dhurandhar: 'धुरंधर' की दुनिया से आज एक और पोस्टर सामने आया है। मेकर्स ने अर्जुन रामपाल के बाद अब आर माधवन का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
r madhavan first look from Dhurandhar movie ranveer singh arjun rampal
R Madhavan - फोटो : आर माधवन

विस्तार

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का एक और पोस्टर जारी किया है। मेकर्स ने फिल्म से अर्जुन रामपाल के फर्स्ट लुक के बाद अब आर माधवन का लुक भी जारी कर दिया है। इस फर्स्ट लुक में आर माधवन को कर्म के सारथी के रूप में दिखाया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)



 

आर माधवन का 'धुरंधर' लुक 
अभिनेता आर माधवन इस फिल्म के पोस्टर में काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इस लुक में आर माधवन के सिर पर आगे से बाल गायब हैं। इसके अलावा उन्होंने चश्मा पहना हुआ है। उनके पोस्टर को साझा करते हुए लिखा गया है- कर्म का सारथी। इसी के साथ ही बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा 5 दिसंबर को फिल्म रिलीज हो रही है। 

यह खबर भी पढ़ें: बीएसएफ की जम्मू मैराथन में शामिल हुए सुनील शेट्टी, कश्मीर में फिल्म बनाने को लेकर दिया बड़ा अपडेट

पिछले महीने जारी हुआ था टाइटल ट्रैक
पिछले महीने ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था। इसमें रणवीर सिंह का दमदार अंदाज देखने को मिला था। इससे पहले जुलाई के महीने में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया था। इसमें पूरी कास्ट की एक झलक देखने को मिली थी।

5 दिसंबर को रिलीज होगी ‘धुरंधर’
आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधर’ में एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा कुछ तो सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed