{"_id":"68f8bd0b9f5b97c3bc0de212","slug":"raghav-chadhas-sweet-birthday-post-for-parineeti-chopra-features-unseen-maternity-moments-2025-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिणीति चोपड़ा को पति राघव ने अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बेबी बंप चूमते हुए दिया यह नाम; फैंस हुए खुश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
परिणीति चोपड़ा को पति राघव ने अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बेबी बंप चूमते हुए दिया यह नाम; फैंस हुए खुश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 22 Oct 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार
Parineeti Chopra Birthday: राघव चड्ढा ने खास अंदाज में परिणीति चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है। उनकी पोस्ट को यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।
राघव चड्ढा, परिणीति चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @raghavchadha88
विज्ञापन
विस्तार
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों ने 19 अक्तूबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस बीच परिणीति चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनके पति राघव चड्ढा ने इसे और भी मजेदार बना दिया है। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें नई मम्मी कहा है।
Trending Videos
राघव ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मातृत्व के दिनों की अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में परिणीति ग्लो करती हुई नजर आ रही हैं, जबकि राघव उनके बेबी बंप को प्यार से चूम रहे हैं। राघव ने कैप्शन में लिखा है, 'शहर की सबसे नई और सबसे अच्छी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं। गर्लफ्रेंड से लेकर पत्नी और फिर हमारे नन्हे-मुन्ने की मां बनने तक का यह सफर कितना शानदार रहा है।' इस पोस्ट को कई फैंस ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किए हैं।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
फैंस ने किए कमेंट
तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं परिणीति। तुम्हें पहले ही सबसे अच्छा गिफ्ट मिल गया है। मातृत्व का आनंद लें।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'यह बॉलीवुड की सबसे अच्छी तस्वीरें हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'सबसे खूबसूरत मातृत्व शूट।'

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
राघव चड्ढा ने दी थी जानकारी
परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्तूबर को एक नन्हे मेहमान को जन्म दिया था। इसकी जानकारी राघव चड्ढा ने दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था 'आखिरकार वह आ गया! हमारा नन्हा मेहमान, पहले हम दो थे, अब पूरे हुए।'
यह खबर भी पढ़ें: कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन में ऐश्वर्या को देख 5000 लोगों ने किया कॉल; कास्टिंग के लिए लग गए थे इतने महीने

परिणीति और राघव का रिश्ता
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रोमांस 13 मई, 2023 को नई दिल्ली में हुई उनकी सगाई के बाद से ही सुर्खियों में है। इसमें परिवार के करीबी सदस्य और अरविंद केजरीवाल शामिल हुए थे। इस जोड़े ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर में एक भव्य समारोह में शादी की थी।