'जन्मदिन मुबारक मेरी जान', गौहर खान ने जैद दरबार को बताया बड़े दिल वाला इंसान
Gauahar Khan Wishes Zaid Darbar Birthday: आज गौहर खान के पति जैद दरबार का जन्मदिन है। इस खास मौके पर गौहर ने अपनी और जैद की कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक लंबा और भावुक नोट भी लिखा।
विस्तार
अभिनेत्री गौहर खान ने अपने पति जैद दरबार के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने जैद को अपने बेटों जहान और फरवान का शानदार पिता होने के लिए धन्यवाद दिया। गौहर ने सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें डालते हुए लिखा कि जैद उनके व्यस्त जीवन में शांति लाते हैं। उन्होंने जैद को सबसे अच्छा साथी, वफादार और मेहनती इंसान बताया। गौहर ने लिखा, 'मेरे परिवार को अपना बनाने और अपने बड़े दिल से सबकी देखभाल करने के लिए धन्यवाद। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। जन्मदिन मुबारक।'
गौहर और जैद ने नवंबर 2020 में सगाई की थी और 25 दिसंबर 2020 को निकाह किया था। उनके पहले बेटे जहान का जन्म 10 मई 2023 को हुआ। इसके बाद 1 सितंबर 2025 को उन्होंने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। जिसका नाम उन्होंने फरवान रखा।
यह भी पढ़ें: 'स्ट्रेंजर थिंग्स' सीजन 5 का फाइनल एपिसोड जल्द होगा रिलीज, जानिए कब और कहां