सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raghav Juyal spoke about Salman Khan Varun Dhawan and Shraddha Kapoor

सलमान खान को बताया मजाकिया, कहा- 'जमीन से जुड़ी हैं श्रद्धा'; साथी कलाकारों पर राघव जुयाल ने रखी अपनी राय

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 10 Oct 2025 08:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Raghav Juyal On Bollywood Stars: हाल ही में राघव जुयाल ने सलमान खान, रेमो डिसूजा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के बारे में कई बातें कही हैं। राघव ने सभी के साथ काम किया है।

Raghav Juyal spoke about Salman Khan Varun Dhawan and Shraddha Kapoor
सलमान खान, वरुण धवन, राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता राघव जुयाल हाल ही में 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे। शो की कामयाबी से वह बहुत खुश हैं और सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने उन कलाकारों के बारे में अपने विचार साझा किए जिनके साथ उन्होंने काम किया है। राघव ने सलमान खान, रेमो डिसूजा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के बारे में अपने विचार साझा किए हैं।
Trending Videos


राघव का दिल हैं रेमो
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में राघव से पूछा गया कि वह सलमान खान, रेमो डिसूजा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के बारे में क्या सोचते हैं? राघव जुयाल ने कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा के बारे में कहा 'वह तो मेरा दिल हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Raghav Juyal spoke about Salman Khan Varun Dhawan and Shraddha Kapoor
सलमान खान - फोटो : वीडियो ग्रैब
मजाकिया हैं सलमान
राघव ने सलमान खान के बारे में कहा कि 'वह देहरादून के मौसम की तरह हैं। जब बारिश होनी होती है, तो धूप हो जाती है। सलमान अक्सर सेट पर हैरान कर देने वाले विचार लेकर आते हैं। वह वाकई मजाकिया हैं। उनको जब मजाकिया सीन करना होता है तो वह उसे बहुत दिलचस्प बना देते हैं।' राघव ने सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में काम किया था।

यह खबर भी पढ़ें: मकबरा है या मंदिर? ताज महल पर परेश रावल ने पूछा सवाल; 'द ताज स्टोरी' का टीजर रिलीज

Raghav Juyal spoke about Salman Khan Varun Dhawan and Shraddha Kapoor
14 साल की उम्र में वरुण धवन से इंप्रेस हो गए थे यह अभिनेता - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
भाई जैसे हैं वरुण धवन
राघव ने 'एबीसीडी 2' में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ काम किया था। उन्होंने वरुण धवन की काफी तारीफ की। उन्होंने बताया कि वरुण उनके भाई जैसे हैं और उन्होंने हमेशा उनका सपोर्ट किया है। राघव ने कहा 'वह मेरे हर सफर में वह बहुत सकारात्मक थे। मैंने कहा एक्टिंग करना है। तो उन्होंने कहा- हां करो। तुम एक्टिंग कर सकते हो।'

Raghav Juyal spoke about Salman Khan Varun Dhawan and Shraddha Kapoor
श्रद्धा कपूर - फोटो : पीटीआई
मिट्टी से जुड़ी हैं श्रद्धा
श्रद्धा कपूर के बारे में राघव ने कहा 'वो मराठी लड़की हैं। लोग उन्हें पसंद करते हैं। श्रद्धा सेट पर सभी के लिए ठेचा और भाकरी लाती थीं। इससे पता चलता है कि वह मिट्टी से जुड़ी हुई हैं।' 
आपको बता दें कि 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीमियर 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर हुआ। इसका निर्देशन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed