सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   rahul arunoday banerjee last show bhole baba paar karega details amid his wife requesting privacy

क्यों चर्चा में आया राहुल अरुणोदय बनर्जी का आखिरी शो? जानें ‘भोले बाबा पार करेगा’ के बारे में सबकुछ

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 31 Mar 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhole Baba Paar Karega: 'भोले बाबा पार करेगा' सीरियल की शूटिंग के दौरान एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हुआ था। पुलिस जांच में कई बातें सामने आ रही हैं। इसी बीच उनका सीरियल 'भोले बाबा पार करेगा' भी चर्चा में है। जानिए, इस सीरियल के बारे में। 

rahul arunoday banerjee last show  bhole baba paar karega details amid his wife requesting privacy
'भोले बाबा पार करेगा' में राहुल अरुणोदय बनर्जी और स्वेता मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बीते रविवार यानी 29 मार्च 2026 को बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया था। सीरियस 'भोले बाबा पार करेगा' की शूटिंग के दौरान अभिनेता की मौत हुई। राहुल अरुणोदय के निधन के बाद परिवार समेत फैंस के बीच शोक की लहर है। अरुणोदय के निधन के बाद उनका सीरियल 'भोले बाबा पार करेगा' भी चर्चा में आ गया है। जानिए, इस सीरियल के बारे में कुछ खास बातें। 
Trending Videos


मेकर्स ने नहीं ली थी शूटिंग की अनुमति 
बंगाली फिल्म 'चिरोदिनी तुमि जे आमार' फेम अभिनेता हाल ही में सीरियल 'भोले बाबा पार करेगा' की शूटिंग के लिए ओडिशा के तलसारी बीच पर थे। एक शूट के दौरान वो डूब गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीच पर शूटिंग के लिए किसी तरह की कोई अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी। ओडिशा पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। इस दुर्घटना के बाद राहुल अरुणोदय बनर्जी का सीरियल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

rahul arunoday banerjee last show  bhole baba paar karega details amid his wife requesting privacy
'भोले बाबा पार करेगा' में राहुल अरुणोदय बनर्जी और स्वेता मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है सीरियल की कहानी?
'भोले बाबा पार करेगा' सीरियल की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसकी कहानी झील और सख्या नाम के दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक फैमिली ड्रामा सीरियल है। जिसमें परिवारिक साजिशों को मुख्य रूप से दिखाया गया है। चौती नाम का एक निगेटिव किरदार लगातार झील और साख्य के जीवन में मुश्किलें पैदा करता है। इस सीरियल को अभिमन्यु मुखर्जी ने निर्देशित किया है। सीरियल में राहुल अरुणोदय बनर्जी के साथ श्वेता मिश्रा, अनिर्बान चक्रवर्ती, बुद्धदेब भट्टाचार्जी और राजू नंदी जैसे कलाकार शामिल हैं। इस सीरियल के अब तक 156 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है। 

rahul arunoday banerjee last show  bhole baba paar karega details amid his wife requesting privacy
राहुल अरुणोदय बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता की पत्नी ने फैंस से की गुजारिश
राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन के बाद उनकी पत्नी प्रियंका सरकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फैंस से खास अपील की है। वह कहती हैं, 'यह हमारे लिए शोक का समय है। इस कठिन क्षण में, हम आपसे एकांत और निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। हम मीडिया के अपने दोस्तों और सहकर्मियों से आग्रह करते हैं कि वे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें, हमारे निजी मामलों में दखल ना दें। हमें शांति से शोक मनाने दें। इस समय आपकी समझ और समर्थन हमारे लिए पहले से कहीं ज्यादा मायने रखता है।' 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed