फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raj Kundra Announces His New Movie Mehar First Day Collection Donate To Punjab Flood Victims

Mehar: मेहर की पहले दिन की कमाई पंजाब बाढ़ पीड़ितों को समर्पित, राज कुंद्रा ने किया एलान

Fri, 05 Sep 2025 01:33 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 05 Sep 2025 01:33 PM IST
सार

Raj Kundra On Mehar Collection: राज कुंद्रा की पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ आज रिलीज हो गई है। अब फिल्म की पहले दिन कमाई को लेकर राज ने बड़ी घोषणा की है, जिससे पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद हो सकेगी।

विज्ञापन
Raj Kundra Announces His New Movie Mehar First Day Collection Donate To Punjab Flood Victims
मेहर और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की फिल्म ‘मेहर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में राज कुंद्रा अभिनय करते नजर आ रहे हैं और उनके साथ प्रमुख भूमिका में हैं गीता बसरा। अब सुर जागृति फाउंडेशन राज कुंद्रा की फिल्म से जुड़ गया है। फाउंडेशन ने एनजीओ पार्टनर के रूप में ‘मेहर’ फिल्म के निर्माताओं से हाथ मिलाया है। इस मौके पर राज कुंद्रा ने फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर भी बड़ा एलान किया है।

विज्ञापन

राज कुंद्रा ने फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर किया बड़ा एलान
राज कुंद्रा ने कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ को देखते हुए ‘मेहर’ फिल्म के पहले दिन की पूरी कमाई बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि रिलीज डेट टालने से कोई लाभ नहीं, बल्कि पीड़ितों की मदद जरूरी है। इसके अलावा स्वामी प्रेमानंद को किडनी दान करने से जुड़े सवाल पर राज कुंद्रा ने स्वीकार किया कि उन्होंने स्वयं उनसे अनुरोध किया था कि वे अपनी किडनी देना चाहते हैं ताकि स्वामी जी समाज सेवा का कार्य जारी रख सकें। कार्यक्रम में गीता बसरा ने फिल्म ‘मेहर’ के विषय पर कहा कि यह कहानी बताती है कि एक इंसान अपने परिवार के लिए किस हद तक कुर्बानियां कर सकता है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Shilpa Shetty: 'मेरे हीरो का पहला ऑटोग्राफ', शिल्पा शेट्टी ने 'मेहर' की पूरी टीम को दी शुभकानाएं; देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम में जुड़े राज और गीता
इस मौके पर फिल्म की लीड कास्ट राज कुंद्रा और अभिनेत्री गीता बसरा को भी दिल्ली पहुंचना था, लेकिन भारी बारिश के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसलिए दोनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े और उसे संबोधित किया। इस मौके पर बंगला साहिब गुरुद्वारे के चेयरमैन सुरजीत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने राज कुंद्रा को दोबारा बाल व पगड़ी धारण करने और सिख धर्म अपनाने पर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed