फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajshri Deshpande: सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी की भी दमदार नायिका, लेकिन…

Tue, 18 Mar 2025 08:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 18 Mar 2025 08:06 AM IST
सार

Rajshri Deshpande: राजश्री देशपांडे सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल  जिंदगी में भी दमदार नायिका हैं। समाज के लिए उन्होंने अब तक कई सराहनीय काम किए हैं। 

विज्ञापन
Rajshri Deshpande Faces Career Setback Due to Her Social Activism
राजश्री देशपांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

राजश्री देशपांडे उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो न सिर्फ पर्दे पर दमदार किरदार निभाती हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी समाज के लिए कुछ बड़ा करने की कोशिश में रहती हैं। साल 2024 की फिल्म 'सत्यशोधक' में सावित्रीबाई फुले का किरदार निभाने के लिए उन्हें प्रशंसा से लेकर पुरस्कार तक मिल चुके हैं।  इस फिल्म में उन्होंने जिस संजीदगी से सावित्रीबाई की भूमिका निभाई है, वैसा ही जज्बा उनकी असल जिंदगी में भी दिखता है। 


Sikandar: 'सिकंदर' की रिलीज से पहले इस शो में नजर आएंगे सलमान खान, इस तरह फिल्म का प्रचार करेंगे भाईजान

Rajshri Deshpande Faces Career Setback Due to Her Social Activism
राजश्री देशपांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
समाज के लिए कर रही सराहनीय काम

सावित्रीबाई की तरह ही राजश्री महाराष्ट्र के कई गांवों में लड़कियों की शिक्षा के लिए काम कर रही हैं। हालांकि, उनका यह सफर इतना आसान भी नहीं है। इस काम में  उनके सामने कई चुनौतियां भी हैं। राजश्री का काम सिर्फ शिक्षा तक सीमित नहीं है। उन्होंने 30 गांवों में पानी की सप्लाई बहाल करने और 200 शौचालयों के लिए सरकारी फंड जुटाने में अहम भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं, उन्होंने महिलाओं के लिए स्कूल खोले और कई कपास चुनने वाली महिलाओं को शिक्षक बनने का मौका दिया। 
Ranya Rao: सोना तस्करी मामले में रान्या राव के पिता रामचंद्र राव से पूछताछ, दो दिनों में सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Rajshri Deshpande Faces Career Setback Due to Her Social Activism
राजश्री देशपांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
आसान नहीं रहा 'सत्यशोधक' का सफर

उनकी ये कोशिशें दिखाती हैं कि वह समाज में बदलाव लाने के लिए कितनी गंभीर हैं। फिल्म 'सत्यशोधक' में ज्योतिराव फुले का किरदार निभाने वाले संदीप कुलकर्णी को भी राजश्री के सामाजिक कामों की जानकारी थी। जब संदीप ने उनसे संपर्क किया तो वह एक गांव में स्वच्छता प्रोजेक्ट में व्यस्त थीं। 'सत्यशोधक' फिल्म का सफर भी आसान नहीं रहा। साल 2017 में घोषित इस फिल्म को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। निर्माता पीछे हट गए और प्रोडक्शन में देरी हुई। आखिरकार 5 जनवरी 2024 को यह फिल्म रिलीज हुई। इसमें गणेश यादव और रवींद्र मनकानी जैसे कलाकार भी नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajshri Deshpande Faces Career Setback Due to Her Social Activism
राजश्री देशपांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
राजश्री को फिल्म में लगी चीज सबसे प्रेरणादायक

फिल्म को लेकर राजश्री ने कहा, “फिल्म से सबसे प्रेरणादायक चीज थी ज्योतिराव और सावित्रीबाई के सुधारों के बारे में जानना और उनकी गहरी दोस्ती। एक सीन में सावित्रीबाई के पिता माफी मांगते हैं कि उनकी बेटी मां नहीं बन सकी और ज्योतिराव से दूसरी शादी करने को कहते हैं, लेकिन ज्योतिराव कहते हैं कि गलती उनकी है। उस जमाने में एक पुरुष का अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करना और इसके लिए आवाज़ उठाना वाकई कमाल का था।”

विज्ञापन
Rajshri Deshpande Faces Career Setback Due to Her Social Activism
राजश्री देशपांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
जमीनी स्तर पर बदलाव लाने की कोशिश

असल जिंदगी में राजश्री मराठवाड़ा के सूखाग्रस्त इलाके में एक और स्कूल बनाने के लिए फंड जुटाने की जद्दोजहद में लगी हैं। साल 2018 से अपनी नभांगन फाउंडेशन के जरिए वह जमीनी स्तर पर बदलाव लाने की कोशिश कर रही हैं। उनका मानना है कि सिर्फ पर्दे पर मजबूत किरदार निभाना ही काफी नहीं, बल्कि असल में कुछ करना जरूरी है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उनकी इस सोच को हमेशा स्वीकार नहीं किया जाता। राजश्री कहती हैं, “मैंने जमीनी बदलाव की बात शुरू करने की कोशिश की, लेकिन लोग सुनना नहीं चाहते। कई बार मुझे रोल्स इसलिए नहीं मिलते क्योंकि मैं प्रमोशनल इंटरव्यू देने की बजाय अपने स्कूल और गांव के काम के बारे में बात करना पसंद करती हूं।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed