{"_id":"680b3e1429c4f4a2a905cc47","slug":"rakesh-roshan-mortgaged-house-car-and-office-to-lounch-hrithik-roshan-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: बेटे ऋतिक की वजह से मुश्किल में पड़े थे राकेश रोशन, दांव पर लगा था घर, कार और दफ्तर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hrithik Roshan: बेटे ऋतिक की वजह से मुश्किल में पड़े थे राकेश रोशन, दांव पर लगा था घर, कार और दफ्तर
Fri, 25 Apr 2025 01:18 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:18 PM IST
सार
Rakesh Roshan Tough Time: ऋतिक रोशन की बहन ने बताया है कि जब उनके पिता ऋतिक रोशन को लॉन्च कर रहे थे तो वह किस तरह मुश्किल दौर से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन के साथ पिता राकेश रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राकेश रोशन बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में गिने जाते हैं। एक वक्त था जब उन्होंने अपने बेटे ऋतिक रोशन को फिल्मों में लॉन्च करने के लिए अपना घर, गाड़ी और अपना ऑफिस दांव पर लगा दिया था। राकेश रोशन ने ये काम साल 2000 में आई फिल्म 'कहो न प्यार है' के वक्त किया था।
राकेश रोशन पर आया मुश्किल दौर
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन ने अपने परिवार पर आए मुश्किल वक्त के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने कैसा मुश्किल दौर गुजारा और परिवार को पता नहीं चलने दिया कि वह किस परेशानी से गुजर रहे हैं।
Ground Zero: 'आतंकवाद के खिलाफ दमदार है ग्राउंड जीरो की कहानी', सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे तारीफ

घर, कार और ऑफिस गिरवीं रखा
राकेश रोशन फिल्म निर्माता के अलावा बेहतरीन अभिनेता भी हैं। न्यूज 18 से बात करते हुए सुनैना रोशन ने बताया कि 'हम लोग इतने छोटे थे कि इस सबके बारे में नहीं जानते थे। पिता पहले एक्टर थे। जब वह फिल्म निर्माता बने तो उन्होंने 'कल हो न हो' और 'खुदगर्ज' बनाने से पहले अपना घर दो बार गिरवीं रखा था। उन्होंने कार और ऑफिस भी गिरवीं रखे। उन्होंने अपनी जिंदगी से जुआ खेला। यह सब करते हुए वह बहुत निडर थे।'

राकेश रोशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
घर के खर्च को प्रभावित नहीं होने दिया
सुनैना के मुताबिक जब पिता ये सब काम कर रह थे तो सुनैना और ऋतिक काफी छोटे थे। वह दबाव में थे लेकिन बच्चों को कुछ भी पता नहीं चलने देते थे। कर्ज में होने के बावजूद राकेश ने कभी घर के खर्च को प्रभावित नहीं होने दिया।
Zoya Hussain: 'ग्राउंड जीरो' से पहले देखें जोया हुसैन की ये दमदार फिल्में, 'मुक्केबाज' से कमाया नाम

ऋतिक को बहुत देर में पता चला
राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक के लिए क्या किया इस बात का ऋतिक को बहुत देर में पता चला। इसका जिक्र 'द रोशन्स' डॉक्यूमेंट्री में है। ऋतिक के मुताबिक 'कहो न प्यार है' में काम करते हुए मैं अपने पिता से असहमत था। मुझे नहीं पता था कि कितना कुछ दांव पर लगा था। मैं फिल्म के दृश्यों में सुधार कर रहा था लेकिन इस फिल्म के प्रिंट पहले ही विदेशों में भेजे जा चुके थे। इस पर मैंने पिता से शिकायत कि आप इसे कैसे जाने दे सकते हैं? इस पर पिता नाराज हो गए।'
मां ने बताई सच्चाई
ऋतिक के मुताबिक पिता ने उनकी मां से कहा 'मैं इसके लिए कितना कुछ कर रहा हूं और यह शिकायत कर रहा है।' उस रात ऋतिक की मां ने बताया कि तुम्हारे लिए घर गिरवीं रखा गया है, कारें गिरवीं रखी गई हैं। तब ऋतिक को एहसास हुआ कि कितना कुछ दांव पर लगा था।