फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayan actor Ranbir kapoor and Alia bhatt visit Salman khan house photo viral on internet fans were surprised

Ranbir-Alia: सलमान के घर पधारे थे रणबीर और आलिया! हैरान हुए लोग, कहा, "10 साल से बंद थी बातचीत इसका मतलब है.."

Fri, 12 Apr 2024 12:47 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 12:47 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले दिनों सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पधारे थे। इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर उसी वक्त की है। 

विज्ञापन
Ramayan actor Ranbir kapoor and Alia bhatt visit Salman khan house photo viral on internet fans were surprised
रणबीर और आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नई कार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनसे जुड़ी एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इन तस्वीर में उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले दिनों सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पधारे थे। इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर उसी वक्त की है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर साझा किया गया है। तस्वीर को देखकर रणबीर के प्रशंसक इसलिए हैरान है, क्योंकि उन्हें सलमान के साथ कभी नहीं देखा जाता। शायद ही कोई ऐसा मौका हो जब दोनों को साथ में देखा गया हो।

विज्ञापन


तस्वीर की जमकर हो रही चर्चा
वायरल तस्वीर में आलिया भट्ट सफेद रंग का सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं, रणबीर कपूर कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। दोनों के साथ एक आदमी भी खड़ा दिखाई दे रहा है। रणबीर और आलिया के प्रशंसकों के बीच इस तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया यूजर इस तस्वीर पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन


सारा-जान्हवी के साथ डेटिंग को लेकर कार्तिक ने अब तोड़ी चुप्पी!
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर बोलें- रणबीर और सलमान ने कर लिया समझौता
एक यूजर ने लिखा, ''यह सलमान का घर है। दो दिन पहले आरके (रणबीर कपूर) और आलिया वहां गए थे। आरके और सलमान के बीच बीते 10 साल से बोल चाल बंद थी। इसका मतलब है कि दोनों ने समझौता कर लिया है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, "ईद का त्यौहार है, हो सकता है कि वे हलीम पका रहे हों।"

अगली ईद पर 'सिकंदर' लेकर आएंगे सलमान
इस साल सलमान खान के प्रशंसकों को ईद पर उनकी फिल्म देखने को नहीं मिली। इससे प्रशंसक थोड़े मायूस तो रहे, लेकिन सलमान ने अगली ईद पर अपनी आने वाली फिल्म का एलान कर दिया है। अगले साल दर्शकों को 'सिकंदर' देखने को मिलेगी। सलमान खान ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की।

Rakul Preet Singh Review BMCM: रकुल ने पति जैकी पर लुटाया प्यार, फिल्म को देखकर याद आई जॉन विक की एक्सट्रैक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed