फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor animal song pehle bhi mai video went viral recorded by alia bhatt watch thanked by robin pianist

Animal Video: रणबीर कपूर की एनिमल का स्पेशल वीडियो हुआ वायरल, आलिया भट्ट ने किया था रिकॉर्ड

Tue, 30 Apr 2024 03:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 30 Apr 2024 03:58 PM IST
सार

फिल्म एनिमल से रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आलिया भट्ट ने रिकॉर्ड किया था। फैंस इस वीडियो को जमकर एंजॉय कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor animal song pehle bhi mai video went viral recorded by alia bhatt watch thanked by robin pianist
आलिया भट्ट - फिल्म एनिमल वायरल वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर का अबतक का सबसे डैसिंग लुक और एक्टिंग लोगों को देखकर को मिली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। फिल्म में रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के साथ रणबीर को जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आई। अब फिल्म 'एनिमल' से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग के दौरान का है, जिसे आलिया भट्ट ने रिकॉर्ड किया था। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो
फिल्म का सबसे फेमस गाना 'पहने भी मैं तुमसे...' के पियानिस्ट रोबिन ने अपने सोशल मीडिया साइट पर यह खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोबिन के साथ रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। रोबिन का कहना है कि उनका रणबीर के साथ यह खास वीडियो आलिया भट्ट ने शूट किया था। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रणबीर रोबिन के बगल में बैठे हैं और दोनों मिलकर इस गाने की पियानो धुन पर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रणबीर कपूर कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग की टी-शर्ट और जींस पहन रखी है। रोबिन और रणबीर गाने 'पहले भी मैं तुमसे मिला...' गाने कि धुन को सुन रहे हैं। रोबिन के मुताबिक उनका और रणबीर का यह वीडियो आलिया भट्ट ने बनाया था। इसके लिए रोबिन ने आलिया भट्ट को धन्यवाद भी दिया है। 
विज्ञापन


रोबिन ने किया आलिया का धन्यवाद
रोबिन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टागाम पर यह वीडियो साझा किया। साथ ही रोबिन ने लिखा, ''थैक्यू आलिया भट्ट.. इस वीडियो को शूट करने के लिए। रणबीर कपूर मेरे साथ हैं (एनिमल का गाना -पहले भी मैं)। मैं बहुत भाग्यशाली हूं दोस्तों कि मैं यह वीडियो शेयर कर रहा हूं। हैशटैग रणबीर कपूर मेरी जिंदगी के सबसे हसीन पलों में से एक जब मैंने रणबीर के सामने पियानो बजाया था। और खासतौर पर आलिया भट्ट का बहुत-बहुत शुक्रिया इस वीडियो को बनाने के लिए। वह सच में बेहद ही यादगार पल था।''
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ●☆Robins Artman☆● official (@robinsartmanofficial)



फैंस के कमेंट्स
रणबीर और आलिया के फैंस इस वीडियो को देखकर खूब एंजॉय कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'रणबीर मेरा प्यार है', एक और फैन ने लिखा, 'रणबीर कपूर सबसे बेहतरीन हैं।' एक और फैन ने लिखा, 'सपना सच हुआ।' फैंस लगातार इस वीडियो को देख रहे हैं और जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

मीडिया के अनुसार इन दिनों रणबीर कपूर निर्देशक नितेश तिवारी का आगामी फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में बीजी है। हाल ही में रणबीर और आलिया भट्ट अभिनेता ऋतिक रोशन, सबा आजाद, जूनियर एनटीआर और करण जौहर के साथ डिनर पर नजर आए थे।  

Priyanka Chopra: शूटिंग में बीजी है प्रियंका, बेटी का ख्याल रख रही हैं नानी, बोलीं- एहसान उतार रही हैं मां
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed