भारत नहीं इस देश में रिलीज होगी 'एनिमल', 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की जगी उम्मीद
Animal Release: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को रिलीज के वक्त जबरदस्त कामयाबी मिली थी। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विस्तार
'एनिमल' के निर्माताओं में से एक भद्रकाली पिक्चर्स ने बुधवार को एक्स पर 'एनिमल' का पोस्टर शेयर किया और लिखा 'सबसे ज्यादा चर्चित, जिस पर खूब बहस हुई। जिस सिनेमाई अनुभव को भुलाया नहीं जा सकेगा। वह अब जापान में आ रहा है। एनिमल 13 फरवरी 2026 को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
この男は誰にも止められない。🔥
— Bhadrakali Pictures (@VangaPictures) December 24, 2025
Kono otoko wa Darenimo Tomerarenai🔥
The most talked-about, debated, and unforgettable cinematic experience is coming to Japan.🪓
Animal releases in Japanese theatres on February 13, 2026. 🇯🇵🇮🇳#Animal #AnimalinJapan #AnimalTheFilm #RanbirKapoor… pic.twitter.com/0ppdkqtd0W
फिल्म 'एनिमल' सबसे पहले दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बड़ी हिट रही थी। भारत में इसने 553 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वर्ल्डवाइड इसने 915 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म भारत में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। उम्मीद की जा रही है कि जापान में रिलीज होने के बाद यह फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
'धुरंधर' में अपने भयानक किरदार को लेकर क्या सोचते हैं अर्जुन रामपाल? खुद किया बड़ा खुलासा
'एनिमल' में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। यह फिल्म अपने ज्यादा हिंसा और महिलाओं के प्रति गलत रवैये की वजह से विवादों में रही। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इसका बचाव करते हुए कहा कि यह सब क्रिएटिव आजादी का हिस्सा था।