फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rani Mukerji in FICCI Frames 2024 actress said Hindi cinema show the world we cannot be victims of trolling

Rani Mukerji: सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार नहीं होता हिंदी सिनेमा, 'फिक्की फ्रेम्स 2024' में बोलीं रानी

Tue, 05 Mar 2024 03:09 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 03:09 PM IST
सार

'फिक्की फ्रेम्स 2024' में रानी ने कहा, 'वास्तव में मुझे इस बात की खुशी है कि थिएटर में एक बार दर्शक लौट आएं हैं। फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होकर अच्छा कारोबार कर रही हैं'।

विज्ञापन
Rani Mukerji in FICCI Frames 2024 actress said Hindi cinema show the world we cannot be victims of trolling
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री रानी मुखर्जी फिल्मों के साथ-साथ अपनी प्रतिक्रिया के लिए भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में रानी 'फिक्की फ्रेम्स 2024' में नजर आईं, जहां उन्होंने हिंदी सिनेमा की खूब तारीफ की। कार्यक्रम में उन्होंने पठान, गदर 2, टाइगर 3  जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की भी सराहना की। इस दौरान रानी ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

 

कार्यक्रम में रानी ने कहा, 'वास्तव में मुझे इस बात की खुशी है कि थिएटर में एक बार दर्शक लौट आएं हैं। फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होकर अच्छा कारोबार कर रही हैं। इसकी शुरुआत फिल्म पठान से हुई और फिर जवान, गदर 2, टाइगर 3, एनिमल, लियो, सालार, जेलर, जैसी फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहीं। रानी ने आगे कहा, 'पठान थिएटर में उस समय रिलीज हुई, जब सिंगल स्क्रीन थिएटर का बिजनेस ठंडा था। मैं दुनिया को यह दिखाने के लिए अपनी हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री को बधाई देना चाहता हूं कि हिंदी सिनेमा सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार नहीं होता'।
Murder Mubarak Trailer: जारी हुआ 'मर्डर मुबारक' का ट्रेलर, मर्डर की मिस्ट्री में नजर आया कॉमेडी का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि रानी आखिरी बार साल 2023 में रिलीज 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में नजर आईं थीं। ‘मिसेस चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी, जिसमें रानी के किरदार और अभिनय की खूब सराहना हुई थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन समीक्षकों फिल्म को खूब सराहा था'।
Kangana Ranaut: क्या कंगना ने अंबानी की पार्टी में पहुंचने वाले सितारों पर कसा तंज? पोस्ट को लेकर उठ रहे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed