फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rani Mukerji released Yash Chopra's postal stamp said she wants to see romance between Nicole Kidman Shahrukh

IFFM 2024: रानी मुखर्जी ने जारी किया यश चोपड़ा का डाक टिकट, निकोल किडमैन-शाहरुख के बीच देखना चाहती हैं रोमांस

Wed, 14 Aug 2024 09:46 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 14 Aug 2024 09:46 PM IST
सार

रानी मुखर्जी ने ऑस्ट्रेलियाई संसद में 15वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के शुरू होने से पहले यश चोपड़ा का डाक टिकट जारी किया और संसद में भाषण भी दिया।
 

विज्ञापन
Rani Mukerji released Yash Chopra's postal stamp said she wants to see romance between Nicole Kidman Shahrukh
रानी मुखर्जी, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज और अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम @yrf

विस्तार

15वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का आगाज होने में अब चंद घंटे बाकी है। 15 अगस्त से शुरू होने वाला ये महोत्सव 25 अगस्त तक चलेगा, लेकिन इससे पहले दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने दिवंगत फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा की याद में डाक टिकट जारी करके उनकी सिनेमाई विरासत का जश्न मनाया।

विज्ञापन


भारतीय फिल्में वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही
रानी मुखर्जी ने ऑस्ट्रेलियाई संसद को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिनेमा के जरिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर अपनी बात रखी। रानी का मानना है कि भारत का सिनेमा पॉप कल्चर को आकार देने में सबसे आगे है और यहां की फिल्में और कहानियां वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं।
विज्ञापन


Asha Parekh: 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित होंगी आशा पारेख, अभिनेत्री को मिलेगी इतनी धनराशि
विज्ञापन
विज्ञापन


ह्यू जैकमैन और निकोल किडमैन को पसंद करते हैं भारतीय: रानी मुखर्जी 
रानी मुखर्जी ने अपने भाषण में 'द ग्रेट गेटस्बी' और 'एल्विस' फिल्म बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई निर्देशक बाज लुहरमन का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय लोग उनकी फिल्मों और संगीत को बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शक ह्यू जैकमैन और निकोल किडमैन को भी काफी चाहते हैं। रानी ने कहा कि वो शाहरुख खान और निकोल किडमैन के बीच रोमांस देखने की कल्पना करती हैं और साथ ही साथ ह्यू जैकमैन और अपने बीच एक म्यूजिकल फिल्म के बारे में भी सोचती हैं। 

Shah Rukh Khan: हॉलीवुड का रुख क्यों नहीं करते शाहरुख खान, बॉलीवुड के बादशाह ने खुद उठाया वजह से परदा

यश चोपड़ा थे महोत्सव के पहले संरक्षक
वक्त, दाग, दीवार, कभी कभी, काला पत्थर, डर, दिल तो पागल है, वीर जारा और जब तक है जान का निर्देशन करने वाले यश चोपड़ा का इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न से गहरा नाता था। वो इस महोत्सव के पहले संरक्षक थे। महोत्सव के 15वें संस्करण में यशराज फिल्म्स की 50वीं वर्षगांठ का मनाया जाना एक ऐतिहासिक पल था। 



Yaad: जसबीर जस्सी के नए गाने ‘याद’ में नजर आईं ये खूबसूरत पाकिस्तानी अभिनेत्री, गायक बोले- मैं चाहता हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed