अरबपति की बेटी की शादी में बॉलीवुड सितारों का मेला, हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज और ट्रंप के बेटे ने की शिरकत
Bollywood Celebs At Billionaire Daughter Udaipur Wedding: उदयपुर में एक यूएस बेस्ड अरबपति की बेटी की शादी हुई। इसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए। रणवीर सिंह ने शादी में अपनी डांस परफॉर्मेंस से रौनक बढ़ा दी। जानिए, कौन-कौन सेलेब्स इस शादी में दिखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणवीर सिंह ने डांस से जीता सबका दिल
अरबपति की बेटी की शादी में रणवीर सिंह ने सबसे ज्यादा एंटरटेन किया। वह स्टेज पर जमकर नाचे। दुल्हा-दुल्हन के साथ भी डांस किया। साथ ही ऑडियंस को भी झूमने पर भी मजबूर कर दिया। ट्रंप के बेटे की गर्लफ्रेंड को भी उन्होंने अपने साथ स्टेज पर डांस करवाया।
विज्ञापन विज्ञापन
करण जौहर और सोफी चौधरी ने होस्ट किया इवेंट, वरुण ने छुए करण के पैर
View this post on Instagram
जान्हवी के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने किया परफॉर्म
उदयपुर में हुई शादी में जान्हवी कपूर ने भी डांस परफॉर्मेंस दी। उनके अलावा कई सेलेब्स ने इस शादी में बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी है। शाहिद कपूर, कीर्ति सेनन और वरुण धवन ने भी अपनी डांस परफाॅर्मेंस से शादी की रौनक बढ़ा दी।
डोनाल्ड ट्रंप के बेटे और गर्लफ्रेंड शादी में हुए शामिल
उदयपुर में अरबपति की बेटी की इस चर्चित शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने भी शिरकत की। जूनियन ट्रंप के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी नजर आईं। दोनों ने ट्रेडिशनल इंडियन ड्रेस पहनी थीं।
जेनिफर लोपेज को एयरपोर्ट पर देखा गया
सिंगर जेनिफर लोपेज भी इस शादी में शामिल होने के लिए भारत आईं। उन्हें एयरपोर्ट पर अपनी टीम के साथ देखा। वह भी अरबपति की बेटी की शादी में परफॉर्म करने आई हैं।