फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh Atlee groove at Appadi Podu Lungi Dance at S Shankar daughter Aishwarya Second wedding viral

Ranveer Singh: एस. शंकर की बेटी की शादी में रणवीर का हाई एनर्जी लूंगी डांस, अपड़ी पोड़े पर जमकर थिरके एटली

Tue, 16 Apr 2024 04:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 16 Apr 2024 04:35 PM IST
सार

तमिल फिल्मों के मशहूर निर्देशक एस. शंकर की बेटी ऐश्वर्या की शादी में कमल हासन, रजनीकांत और कई सितारे शामिल हुए। शादी में रणवीर सिंह और एटली का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Ranveer Singh Atlee groove at Appadi Podu Lungi Dance at S Shankar daughter Aishwarya Second wedding viral
एस. शंकर की बेटी की शादी में रणवीर सिंह-एटली का डांस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर फिल्म डायरेक्टर एस. शंकर की बेटी ऐश्वर्या की दूसरी शादी 15 अप्रैल थी। उन्होंने बड़ी धूमधाम से अपनी लाडली बेटी ऐश्वर्या की शादी की है। इस शादी में साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की कई तमाम हस्तियां शामिल हुईं। कमल हासन से लेकर रजनीकांत, सूर्या और विक्रम तक इस शादी में मेहमान बने। सोशल मीडिया पर शंकर की बेटी ऐश्वर्या की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसी बीच अब रणवीर सिंह और निर्देशक एटली का एक धमाकेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


रणवीर सिंह-एटली डांस वीडियो
वैसे तो इस शादी में कई सितारे शामिल हुए, लेकिन जब किसी शादी या इवेंट में हाई एनर्जी हीरो रणवीर सिंह जाते हैं तो वहां ताबड़तोड़ मस्ती होती है। इस शादी में रणवीर सिंह और निर्देशक एटली का एक डांस वीडिया सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि रणवीर और एटली लगातार कई गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

रणवीर और एटली ने अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने पर डांस किया। साथ ही इन दोनों ने 'गलियों की रासलीला-राम लीला' के भी गानों पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एटली और रणवीर सिंह ने शाहरुख खान की फिल्म चैन्नई एक्सप्रेस के गाने 'लूंगी डांस' पर भी धांसू डांस किया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shankar (@director.shankar08)



एस. शंकर की आने वाली फिल्में
ऐश्वर्या की दूसरी शादी में निर्देशक शंकर ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो एस. शंकर फिलहाल दो फिल्मों पर काम कर रहे हैं। इनमें से एक कमल हासन की 'इंडियन 2' है और दूसरी राम चरण की 'गेम चेंजर' है। जहां 'इंडियन 2' इस साल जून में रिलीज होगी, वहीं 'गेम चेंजर' सितंबर में रिलीज होगी। 

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में
वहीं रणवीर सिंह निर्देशक फरहान अख्तर की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'डॉन 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे।

Anushka Sharma: बेटे अकाय के साथ मुंबई लौटीं अनुष्का, खुशी से झूमे विरुष्का के फैंस, पैपराजी से किया वादा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed