Viral Video: गणपति उत्सव में जमकर झूमे रणवीर सिंह, ‘देवा श्री गणेशा’ पर किया जोरदार डांस; वीडियो वायरल
Ranveer Singh Viral Dance: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह गणेश उत्सव में जोरदार डांस करते दिख रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों चारो तरफ गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है, जिसमें आम आदमी से लेकर खास आदमी तक सभी गणपति बप्पा की भक्ति में मस्त नजर आ रहे हैं। बीते दिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण गणेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता देवा श्री गणेशा गाने पर झूमते दिख रहे हैं। देखें वीडियो।
झमकर झूमे रणवीर सिंह
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेता रणवीर सिंह 'देवा श्री गणेशा' गाने को सुनते ही भक्ति और जोश से भर जाते हैं। इसके बाद उन्हें नाचते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अभिनेता कुर्ता-पायजामा पहने दिख रहे हैं। रणवीर 'गणपति बप्पा मोरया' का नारा लगाते हुए गाने पर डांस कर रहे हैं। बाद में अभिनेता के साथ कोई और व्यक्ति शामिल होता है, जिसके साथ एक्टर घूमते हुए दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
नेटिंजस ने दी प्रतिक्रिया
रणवीर सिंह के डांस वीडियो पर फैन्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके डांस मूव्स की तारीफ करते हुए उनके बेबाक अंदाज और डांसिंग स्किल्स की तारीफ की। एक ने लिखा, ‘अपने उत्सवों में आमंत्रित करने के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति यही है, जो जिंदगी का आनंद लेना जानते हैं।’ वहीं एक और ने लिखा, ‘यह एकमात्र व्यक्ति है जो सही तरीके से जश्न मनाना जानता है।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स उनके डांस को खूब पसंद कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Singh: छोटे बाल; क्लीन शेव, नए लुक में दीपिका के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेते दिखे 'धुरंधर' रणवीर सिंह
'धुरंधर' में नजर आएंगे रणवीर सिंह
फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह ने एक सीक्रेट एजेंट का रोल किया है, जो पाकिस्तान में रखकर आतंकियों का सफाया करता है। यह फिल्म इसी साल के आखिर में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट 5 दिसंबर है। फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।