फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer singh film dhurandhar title track craze between fans make actor biggest rangoli

रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने का दिखा क्रेज, फैन ने बनाई अभिनेता की विशालकाय रंगोली; देखें

Mon, 20 Oct 2025 12:30 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 20 Oct 2025 12:30 PM IST
सार

Dhurandhar: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह के एक प्रशंसक ने अभिनेता की विशालकाय रंगोली बनाई है। इस वीडियो को एक्टर ने भी अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

विज्ञापन
Ranveer singh film dhurandhar title track craze between fans make actor biggest rangoli
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' से चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ, जो फैंस को बहुत प्रभावित कर रहा है। अब एक प्रशंसक ने इससे प्रभावित होकर अभिनेता की रंगोली बनाई है, जिसे रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन


रणवीर सिंह ने शेयर किया पोस्ट 
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उनकी रंगोली बनी हुई दिख रही है। इसमें एक लड़की है, जो अभिनेता की बहुत बड़ी फैन है। उसने अपने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक के एक सीन को रंगोली का रूप दिया है, जो काफी विशालकाय है। इसके कैप्शन में उसने लिखा, ‘जब कोई गाना आपको काफी पसंद आ जाए और आप उसे अंत में रंगोली का रूप दे दें।’
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shikha Sharma (@shikha.s_art)


 

कब रिलीज होगी फिल्म?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने एक सीक्रेट एजेंट का रोल किया है, जो पाकिस्तान में रहकर आतंकियों का सफाया करता है। यह फिल्म इसी साल के आखिर में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट 5 दिसंबर है। फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: निर्माताओं ने दिवाली पर नहीं शेयर किया रणबीर कपूर का लुक, फैंस हुए नाराज; बोले- 'एक पोस्टर तो शेयर कर ही...'

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने सिनेमाई करियर कि शुरुआत 'बैंड बाजा बारात' फिल्म से की थी। इसके बाद अभिनेता ने कई जबरदस्त फिल्में कीं, जिनमें 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'सिम्बा' और 'गली बॉय' जैसी शानदार शामिल हैं। अभिनेता को आखिरी बार सिंघम अगेन फिल्म में देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed