फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh Fitness routine diet plan that will motivate you to hit gym right food actor singham again don 3

Ranveer Singh Fitness: 'सिंघम अगेन' रणवीर सिंह का फिटनेस रूटीन, 'डॉन 3' का डाइट प्लान जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 06 Aug 2024 08:40 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 06 Aug 2024 08:40 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी कई बड़े बजट की फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रणवीर की आने वाली फिल्मों में 'सिंघम अगेन' और 'डॉन 3' शामिल हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनको लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन क्या आपको यह पता है कि इन फिल्मों में फिट दिखने के लिए इन दिनों रणवीर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं।

विज्ञापन
Ranveer Singh Fitness routine diet plan that will motivate you to hit gym right food actor singham again don 3
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh

विस्तार

रणवीर सिंह वर्कआउट के बहुत शौकीन हैं और फिल्मों में उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखना हर एक प्रशंसक के लिए बेहतरीन और प्रेरणादायक अनुभव रहा है। रणवीर के फिटनेस रूटीन की बात करें तो वह अक्सर अपनी फिल्मी में अपनी भूमिकाओं के मुकाबिक अपने शरीर को आसानी से ढाल लेते हैं और यह सिर्फ तभी संभव है, जब आप निर्धारित डाइट के साथ जिम में घंटों पसीना बहा सकते हों। आप भी रणवीर जैसे ही फिट दिख सकते हैं, बस करना है रणवीर के डाइट प्लान को फॉलो और बन जाइए उनके जैसे हैंडसम और फिट।
विज्ञापन

 

Ranveer Singh Fitness routine diet plan that will motivate you to hit gym right food actor singham again don 3
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
रणवीर सिंह की फिटनेस का राज
रणवीर बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं, जो अक्सर लोगों को फिट और स्वस्थ रहने के लिए कसरत करने के लिए प्रेरित करते आए हैं। रणवीर अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट रूटीन की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने वजन पर जमकर काम किया है। वह फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के आधार पर अपने शरीर को बढ़ाते और घटाते रहते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh Fitness routine diet plan that will motivate you to hit gym right food actor singham again don 3
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
रणवीर का ट्रेनिंग सेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर पिछले कुछ सालों से पर्सनल ट्रेनर लॉयड स्टीवंस से ट्रेनिंग ले रहे हैं। एक थ्रोबैक इंस्टाग्राम पोस्ट में स्टीवंस ने बताया कि अभिनेता ने फिल्म 'बेफिक्रे' में अपनी भूमिका के लिए कड़ी मेहनत की थी। इसके अलावा रणवीर अपने पर्सनल ट्रेनर मुस्तफा अहमद से ही ट्रेनिंग सेशन लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर के ट्रेनर मुस्तफा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, "हमने मूवमेंट पैटर्न, मोबिलिटी ड्रिल्स पर बहुत ध्यान किया, जिसमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कंडीशनिंग वर्कआउट शामिल थे, जैसे कि पुश-अप्स, बर्पीज, डेडलिफ्ट्स, स्क्वैट्स जैसे पावर मूव्स के साथ हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग। रणवीर की फिटनेस रुटीन पर नजर डाले तो वह सुबह कार्डियो सेशन करते थे, उसके बाद 20-25 मिनट की मोबिलिटी ड्रिल होती थी। सुबह की कसरत केवल 40-45 मिनट की होती थी, क्योंकि उस समय अभिनेता के पास कम समय होता है। इसके बाद एक या डेढ़ घंटे तक वेट ट्रेनिंग और भारी वजन उठाने की ट्रेनिंग होती है। सप्ताह में एक बार रणवीर जिम से छुट्टी लेते है। लेकिन उस दिन भी एक्साइज के तौर पर रणवीर स्विमिंग करना पसंद करते हैं।

 
विज्ञापन

Ranveer Singh Fitness routine diet plan that will motivate you to hit gym right food actor singham again don 3
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
रणवीर सिंह का आहार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खाने की बात करें तो रणवीर की डाइट उसकी दिनचर्या के आधार पर बनाई जाती है। लेकिन एक हफ्ते में एक दिन ऐसा होता है जब रणवीर खुद से अपने मन से जो चाहे वह खा सकते हैं। रणवीर फिट रहने के लिए अपने आहार से किसी भी तरह की चीनी नहीं लेते हैं। फिल्म 'पद्मावत' के दौरान रणवीर ने छह महीने तक चीनी नहीं खाई थी, यह बात भी उनके ट्रेनर मुस्तफा ने ही बताई। इसके अलावा रणवीर खाने में कार्बोहाइड्रेट्स शकरकंद, भिंडी, ढेर सारे अंडे और प्रोटीन शेक का सेवन लगातार करते हैं और पूरे दिन में छोटे-छोटे ब्रेक में इसे खाते रहते हैं।
 

Ranveer Singh Fitness routine diet plan that will motivate you to hit gym right food actor singham again don 3
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
रणवीर सिंह के फिटनेस टिप्स
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रणवीर ने सभी को अपने शरीर को फिट रखने की सलाह देते हुए कहा था, "आपका शरीर महत्वपूर्ण है। आपको अपने शरीर का सम्मान करना चाहिए। आपका शरीर आपका मंदिर है। खास तौर पर मेरे लिए एक अभिनेता होने के नाते, मेरे पिता कहते हैं कि आपका पूरा काम, उत्पादन, दुकान, सब कुछ आपका शरीर है, आपका उपकरण आपका शरीर है। अगर आप इसका ख्याल नहीं रखेंगे तो यह आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य ही सब कुछ है। चीजें आती-जाती रहती हैं, चाहे पैसा हो, रिश्ता हो लेकिन स्वास्थ्य ऐसी चीज है जो हमेशा आपके साथ रहेगी। इसलिए मेरे दोस्तों और प्रशंसकों को मेरी सलाह होगी कि बस अपना ख्याल रखें, फिट रहें और स्वस्थ रहें क्योंकि स्वास्थ्य ही असली धन है।" रणवीर ने यह भी कहा था, "आप स्वच्छ भोजन खाएं, बहुत मसालेदार नहीं। मुझे कसरत करना अच्छा लगता है। मुझे जिम जाना और आईने में देखना बहुत पसंद है। जब आप जिम में कसरत करते हैं तो आपको जो उत्साह मिलता है वह बिल्कुल ही अलग है, मुझे यह पसंद है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed