फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh movie Dhurandhar 120 Crew Members Fall Sick On Set In Leh Due To Food Poisoning

Ranveer Singh: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के सेट पर बड़ा हादसा, खराब खाना खाकर बीमार हुए 120 क्रू मेंबर्स

Mon, 18 Aug 2025 08:49 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 18 Aug 2025 08:49 PM IST
सार

Dhurandhar Crew Members Fell Sick: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के सेट पर बड़े हादसे की सूचना मिली है। सेट पर मौजूद 120 लोगों के एक साथ बीमार होने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Ranveer Singh movie Dhurandhar 120 Crew Members Fall Sick On Set In Leh Due To Food Poisoning
रणवीर सिंह - फोटो : एक्स

विस्तार

रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग इन दिनों लद्दाख के लेह जिले में जोरों पर चल रही है। लेकिन रविवार यानी 17 अगस्त को सेट पर मौजूद करीब 120 लोगों के एक साथ बीमार पड़ने की जानकारी सामने आ रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह मामला फूड पॉयजनिंग का हो सकता है। हालांकि अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।
विज्ञापन


फिल्म के सेट पर लोग हुए बीमार
घटना लेह के पट्थर साहिब इलाके में हुई, जहां फिल्म की टीम एक अहम सीन की शूटिंग कर रही थी। शूटिंग के बीच सभी को खाने में स्थानीय केटरर द्वारा भोजन परोसा गया। बताया जा रहा है कि लगभग 600 लोगों ने खाना खाया, जिनमें से 120 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। इन सभी को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत के बाद तुरंत प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
विज्ञापन

Ranveer Singh movie Dhurandhar 120 Crew Members Fall Sick On Set In Leh Due To Food Poisoning
फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : सोशल मीडिया
प्रशासन ने मौके पर संभाली कमान
घटना की सूचना मिलते ही लेह पुलिस, जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने तत्काल खाने के नमूने इकट्ठा कर जांच के लिए भेजे और खाने की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार से पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

रणवीर सिंह और बाकी स्टार्स सुरक्षित
इस घटना के वक्त अभिनेता रणवीर सिंह भी मौके पर मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने सेट पर परोसा गया खाना नहीं खाया था, जिस कारण वो इस फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित नहीं हुए। फिल्म से जुड़े दूसरे सितारे जैसे संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना फिलहाल शूटिंग के लिए मौके पर नहीं थे और सुरक्षित हैं। बावजूद इसके, फिल्म की शूटिंग को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

'धुरंधर' के बारे में
धुरंधर एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है जिसे ‘उरी’ फेम निर्देशक आदित्य धर निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह एक गुप्तचर की भूमिका निभा रहे हैं जो राजनीतिक साजिशों, देश की सुरक्षा और अपने निजी संघर्षों से जूझता नजर आएगा। हाल ही में रिलीज हुए टीजर में रणवीर एक क्रूर और रॉ अवतार में दिखाई दिए थे, जिसने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी थी।

5 दिसंबर फिल्म रिलीज की तारीख
निर्माताओं की योजना 'धुरंधर' को 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की थी, लेकिन अब शूटिंग रुकने और प्रशासनिक जांच शुरू होने से फिल्म के तय शेड्यूल पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed