फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer singh movie dhurandhar will breaks 17 years record in longest run time of movie says report

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ तोड़ेगी 17 वर्षों का रिकॉर्ड! दो और तीन नहीं, बल्कि इतने घंटे की होने वाली है फिल्म

Wed, 26 Nov 2025 08:29 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 26 Nov 2025 08:29 PM IST
सार

Dhurandhar Run Time Record: अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' को लेकर एक जानकारी सामने आई है। यह फिल्म रनटाइम के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है।

विज्ञापन
Ranveer singh movie dhurandhar will breaks 17 years record in longest run time of movie says report
धुरंधर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’  के रिलीज का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से है। इस फिल्म के रन टाइम को लेकर बड़ी जानकारी आई है कि अब 17 वर्षों का रिकॉर्ड टूटने वाला है। यह फिल्म दो और तीन घंटे से भी अधिक अवधि की होने वाली है। पढ़िए पूरी खबर। 

विज्ञापन

इतने घंटे की होगी फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘धुरंधर’ की लंबाई लगभग 3 घंटे 32 मिनट बताई जा रही है। रिपोर्ट्स में कहा गया, ‘अभी अंतिम रनटाइम को सीक्रेट रखा गया है। लेकिन उम्मीद है कि यह लगभग 3.5 घंटे लंबा होगा। सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट हासिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ दिनों में जब सीबीएफसी फिल्म को पास कर देगा, तब इसकी सही रनटाइम पता चल पाएगी।’

विज्ञापन


अवधि लंबे होने की क्या है वजह?
आगे बताया गया कि ‘फिल्म ‘धुरंधर’ एक लॉन्ग स्टोरी पर आधारित है। इसी वजह से इसकी अवधि लंबी है। आपको बताते चलें कि रिपोर्ट्स में 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक', 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्मों का तर्क देते हुए कहा गया कि इन फिल्मों की तरह ही 'धुरंधर' की कहानी भी दर्शकों को अंत तक बांधने वाली होगी। इसके साथ ही बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। ऐसी भी जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'वो आए थे बारूद के संदूक लेके लेकिन टिक नहीं पाए', 26/11 हमले के शहीदों को अमिताभ बच्चन ने किया सलाम


17 वर्षों का टूटेगा रिकॉर्ड
अगर यह जानकारी सच साबित होती है, तो फिल्म ‘धुरंधर’ लगभग 17 वर्षों में रिलीज हुई सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्मों में से एक बनने वाली है। आखिरी फिल्म, जो लिस्ट में है। वह फिल्म 'जोधा अकबर' है, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसका रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट था। 
 

सर्वाधिक रनटाइम वाली पांच फिल्में

  • जोधा अकबर - 3 घंटे 34 मिनट
  • एलओसी कारगिल - 4 घंटे 7 मिनट
  • लगान - 3 घंटे 44 मिनट
  • सलाम-ए-इश्क -  3 घंटे 36 मिनट
  • मोहब्बतें -  3 घंटे 35 मिनट


5 दिसंबर को रिलीज होगी ‘धुरंधर’
आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ में दमदार स्टारकास्ट नजर आने वाले हैं। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed