फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh Movie Dhurandhar wraps Mumbai schedule The team is now headed to a spiritual city Know Details

Ranveer Singh: मुंबई में 'धुरंधर' की शूटिंग पूरी करके अब इस शहर रवाना होंगे रणवीर सिंह, सामने आई जानकारी

Sat, 26 Apr 2025 02:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 26 Apr 2025 02:17 PM IST
सार

Dhurandhar Movie: अभिनेता रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'धुरंधर' है। इस फिल्म की मुंबई में शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म के अगले शेड्यूल को लेकर जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Ranveer Singh Movie Dhurandhar wraps Mumbai schedule The team is now headed to a spiritual city Know Details
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh

विस्तार

अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर यूं तो फिल्म 'डॉन 3' का एलान हो चुका है। दर्शक भी इसी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। मगर, फिलहाल रणवीर अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आदित्य धर इसका निर्देशन कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब टीम अगली लोकेशन पर जाने की तैयारी में है।

विज्ञापन

Ranveer Singh Movie Dhurandhar wraps Mumbai schedule The team is now headed to a spiritual city Know Details
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @adityadharfilms

अब अमृतसर रवाना होगी टीम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर' फिल्म की शूटिंग मुंबई में पूरी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि अब टीम अमृतसर में फिल्म की शूटिंग करेगी। रणवीर सिंह करीब सालभर से अपनी इस आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग शुरू करने से पहले रणवीर, निर्देशक आदित्य धर के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर दर्शन करने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में हुई एक्शन सीन की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी के मुताबिक अब फिल्म की अगली शूटिंग अमृतसर में होने वाली है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में मड आइलैंड पर इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, जो पूरी हो चुकी है। अब अगला पड़ाव अमृतसर है। सूत्रों के मुताबिक, मड आइलैंड में कई अहम सीन शूट हुए, इनमें कुछ एक्शन सीन भी शामिल हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Jaideep Ahlawat: ‘हाथी राम चौधरी ने मेरे लिए काफी कुछ बदल दिया’, जयदीप ने बताया कैसे संभालते हैं फेम का प्रेशर

विज्ञापन

ये सितारे भी आएंगे नजर    
कहा जा रहा है कि टीम अमृतसर में जहां शूटिंग करने वाली है, उन कुछ लोकेशन को लॉक किया गया है। फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, यामी गौतम, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Ridhi Dogra: 'अबीर गुलाल' से जुड़ी रिद्धि डोगरा ने बॉलीवुड को दी ये बेहतरीन फिल्में, सलमान के साथ किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed