फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh Next film Rakshas With Director Prasanth Varma Film Set Against Backdrop of Indian Mythology era

Ranveer Singh: 'राक्षस' में नजर आएंगे रणवीर सिंह, फिल्म में होगा नेगेटिव किरदार, जानें कब होगी रिलीज

Mon, 29 Apr 2024 03:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 29 Apr 2024 03:20 PM IST
सार

रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। वे जल्द ही 'राक्षस' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन हनुमान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके प्रशांत वर्मा करेंगे।

विज्ञापन
Ranveer Singh Next film Rakshas With Director Prasanth Varma Film Set Against Backdrop of Indian Mythology era
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2024 रणवीर सिंह के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है। वह लगातार कई फिल्में साइन कर रहे हैं। अभिनेता के पास पहले से ही निर्देशक फरहान अखतर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' है। इसके अलावा रणवीर के पास निर्देशक शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की मेगा बजट फिल्म 'सिंघम अगेन' भी है। अब एक और फिल्म रणवीर सिंह ने साइन कर ली है। रणवीर अब निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म 'राक्षस' में नजर आएंगे।
विज्ञापन

Ranveer Singh: ‘हनुमान’ के निर्देशक प्रशांत के साथ बनी रणवीर की जोड़ी, ‘जय हनुमान’ से पहले शुरू होगी ये फिल्म
विज्ञापन


प्रशांत वर्मा के साथ मिलाया हाथ
रणवीर अपनी फिल्मों के अपडेट को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह जल्द ही साउथ की फिल्मों में नजर आ सकते हैं। इसके लिए रणवीर ने इस साल रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा से हाथ मिला लिया है। उनकी यह फिल्म काफी सुपर डुपर हिट हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशांत अभिनेता के काम को काफी पसंद करते हैं। फिल्म 'राक्षस' को लेकर प्रशांत और रणवीर लगातार मुलाकात कर रहे थे। मीटिंग के दौरान प्रशांत ने रणवीर को फिल्म की कहानी सुनाई और वह उन्हें बेहद पसंद भी आई। रणवीर ने प्रशांत के साथ डील फाइनल कर ली है। फिलहाल, इस फिल्म का नाम 'राक्षस' रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म राक्षस
फिल्म 'राक्षस' में रणवीर के अलावा किसी स्टार को अप्रोच नहीं किया गया है। फिलहाल, यह फिल्म कब रिलीज होगी इस बात से भी पर्दा नहीं उठाया गया है। 'राक्षस' को स्वतंत्रता पूर्व युग की पौराणिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में रणवीर का किरदार नेगेटिव हो सकता है।

रणवीर की आगामी फिल्में
आखिरी बार रणबीर को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट को जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म के अलावा रणवीर निर्देशक आदित्य धर की अनाम फिल्म में भी नजर आएंगे। फिलहाल, इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। बहरहाल, रणवीर सिंह निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। साथ ही रणवीर निर्देशक फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे।

Ibrahim Ali Khan: इस फिल्म से डेब्यू करेंगे नवाबजादे इब्राहिम, सोशल मीडिया पर करेंगे फिल्म का एलान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed