Ranveer Singh: 20 साल छोटी इस अभिनेत्री के साथ रोमांस करेंगे 39 साल के रणवीर सिंह? यहां जानें क्या है सच्चाई
Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की हीरोइन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रणवीर फिल्म में 20 साल की अभिनेत्री के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है और सेट से कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। ये जानकारी फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर आ रही है।
20 साल की हैं सारा अर्जुन
फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। पीपिंग मून की एक रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं 20 साल की सारा अर्जुन 39 साल के रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में रोमांस करती नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में उनकी भूमिका छोटी होगी। हालांकि, रणवीर और सारा के बीच 20 साल का अंतर है। ऐसे में पर्दे पर ये अनोखी जोड़नी देखना एक अलग एहसास होगा। इसीलिए कई यूजर्स को ये खबर पसंद नहीं आ रही है।
सारा अर्जुन (फोटो- @saraarjunn)
मेकर्स ने अभी तक नहीं की पुष्टि
इस खबर के सामने आने के बाद बेशक नेटिजंस को ये खबर पसंद नहीं आई। हालांकि, मेकर्स की ओर से अब तक सारा अर्जुन के फिल्म का हिस्सा होने के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। जबकि सारा के फिल्म का हिस्सा होने की खबर साल 2024 में ही सबसे पहले आई थी। इसके बाद फिल्म के सेट से कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। वहीं पिछले दिनों ‘धुरंधर’ के टीजर को लेकर भी खबर आई थी। लेकिन मेकर्स ने अभी तक फिल्म लीड एक्ट्रेस को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। ऐसे में सारा अर्जुन फिल्म का हिस्सा होंगी या नहीं इस बारे में कोई कंफर्म न्यूज नहीं है। चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं सारा अर्जुन ‘देइवा थिरुमगल’, ‘जय हो’ और ‘पोन्नियिन सेलवन’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Yash Raj Heroines: अनुष्का शर्मा से लेकर भूमि पेडनेकर तक, इन अभिनेत्रियों को यशराज फिल्म ने बनाया स्टार
एक्शन पैक्ड फिल्म है ‘धुरंधर’
‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फेम निर्देशक आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ एक एक्शन पैक्ड फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह लंबे बालों में नजर आएंगे। फिल्म के रणवीर ने अपनी फिजिक पर भी काफी मेहनत की है। ‘धुरंधर’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।