फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh supports Lakshya Sen as he defeat in Paris Olympics men singles badminton says fight another day

Paris Olympics-Ranveer: 'एक और दिन लड़ो', रणवीर सिंह ने बढ़ाया पेरिस ओलंपिक में पदक से चूके लक्ष्य सेन का हौसला

Tue, 06 Aug 2024 09:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 06 Aug 2024 09:26 PM IST
सार

लक्ष्य सेन को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष एकल बैडमिंटन कांस्य पदक मैच में हार का सामना करना पड़ा। अब रणवीर सिंह ने पोस्ट साझा करते हुए उनका समर्थन किया है।

विज्ञापन
Ranveer Singh supports Lakshya Sen as he defeat in Paris Olympics men singles badminton says fight another day
लक्ष्य सेन-रणवीर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के लक्ष्य सेन को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष एकल बैडमिंटन कांस्य पदक मैच में कड़ी हार का सामना करना पड़ा। वे पोडियम फिनिश से चूक गए। हार के बावजूद, 22 वर्षीय लक्ष्य ने ओलंपिक में इस स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर के रूप में इतिहास रच दिया। इस बीच अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने सार्वजनिक रूप से लक्ष्य सेन के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया और उनके दृढ़ संकल्प और हिम्मत की प्रशंसा की।
विज्ञापन

 

रणवीर ने दिया लक्ष्य को समर्थन
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लक्ष्य की तस्वीर साझा की। पोस्ट साझा कटे उन्होंने लिखा, 'क्या खिलाड़ी है। क्या धीरज, क्या चपलता, क्या शॉट्स की रेंज, क्या फोकस, क्या धैर्य, क्या होशियारी। शानदार बैडमिंटन का प्रदर्शन। यह बताना मुश्किल है कि वे ओलंपिक में कितने शानदार रहे हैं। बहुत कम अंतर से गेम में हार गए, लेकिन वे केवल 22 साल के हैं और वे अभी शुरुआत कर रहे हैं। एक और दिन लड़ो। तुम पर गर्व है, स्टारबॉय सेनलक्ष्य।'

विज्ञापन
विज्ञापन

ली जी जिया से हुआ था लक्ष्य का सामना
पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में लक्ष्य सेन का सामना ली जी जिया से हुआ, लेकिन वे 13-21, 21-16, 21-11 से हार गए। मैच के बारे में बताते हुए लक्ष्य सेन ने कहा कि उनके पास मौके थे, खासकर दूसरे सेट में, लेकिन वे उनका फायदा नहीं उठा पाए। उन्होंने ली के प्रदर्शन की प्रशंसा की और कहा कि वे इस समय हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। लक्ष्य सेन ने यह भी बताया कि मामूली चोट के कारण उनके खेल में बाधा आई, जिससे कुछ समय के लिए गति में कमी आई।

विज्ञापन

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों के बारे में तो हाल ही में उनकी नई फिल्म का एलान हुआ है। आदित्य धर के साथ उन्होंने इस फिल्म की घोषणा की थी। इस अनाम फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार कलाकार हैं। यह बड़ी फिल्म जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियो द्वारा निर्मित है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का नाम 'धुरंधर' है। इसके साथ ही रणवीर के पास फरहान अख्तर की 'डॉन 3' भी है, जिसमें वे कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed