फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rapper and Singer Badshah opened up about his encounter with anxiety and depression after watching Lootera

Badshah: 'लुटेरा' फिल्म देख डिप्रेशन में आ गए थे बादशाह, साझा किया पहले पैनिक अटैक का अनुभव

Sun, 08 Sep 2024 10:35 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 08 Sep 2024 10:35 AM IST
सार

बादशाह ने हाल में ही बताया है कि वह एक वक्त पर डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत 'लुटेरा' देखने के बाद उनकी बेचैनी और भी ज्यादा बढ़ गई थी। 

विज्ञापन
Rapper and Singer Badshah opened up  about his encounter with anxiety and depression after watching Lootera
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बादशाह एक मशहूर हिंदी रैपर और गायक हैं। बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर उनके गाने शामिल होते हैं और दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किए जाते हैं। हालांकि, अपने गानों में हमेशा स्टाइलिश और लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हुए दिखने वाले बादशाह निजी जीवन में डिप्रेशन में आ गए थे। इस घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने हाल में ही इसका खुलासा किया है। द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू गायक ने खुलासा किया कि एक वक्त पर वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे, फिर उन्होंने रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'लुटेरा' देखी, जिसके बाद उन्होंने अपनी सभी दवाओं की खुराक दोगुनी कर दी। 

विज्ञापन


'लुटेरा' देख बढ़ गई थी बेचैनी 
अभिनेता ने अपने जीवन का एक मुश्किल अनुभव साझा करते हुए बताया कि फिल्म 'लुटेरा' देखने के बाद उनकी चिंता और बढ़ गई। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद वह काफी उदास हो गए थे और उन्हें काफी चिंता होने लगी थी। रैपर ने कहा, मैंने लुटेरा देखी और उदास हो गया, जिससे मुझे बहुत चिंता हुई। मैंने अपनी सभी दवाओं की दोगुनी खुराक ले ली। मैं उठा और अपने डॉक्टर को फोन किया और उन्हें बताया, 'एक बड़ी समस्या हो गई है। मैंने लुटेरा देखी और मुझे बहुत परेशानी हुई। इसलिए, मैंने हर चीज की दोहरी खुराक ले ली"। इसके जवाब में उनके डॉक्टर ने मजाकिया अंदाज में उन्हें रांझणा न देखने की सलाह दी, जो एक और बेहद भावनात्मक फिल्म है।
विज्ञापन

जिगरा के दो नए पोस्टर आए सामने, दिखा आलिया भट्ट का धांसू अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्रेशन से ठीक होने में लगे छह महीने
बादशाह ने आगे कहा कि उनकी चिंता जारी रही। उन्होंने काफी ज्यादा बेचैनी और अत्यधिक पसीना आने का अनुभव किया। फ्लाइट में भी उनके इस व्यवहार ने सह-यात्री को भी चिंता में डाल दिया। हालांकि, आखिरकार गायक ने एक गीत लिखकर खुद को शांत किया। बादशाह ने आगे बताया कि वह लगातार नींद न आने की परेशानी से जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी बहन से मदद मांगी। उन्होंने बहन से अपनी परेशानी व्यक्त करते हुए कहा, "मुझे बचा ले, मुझे कुछ हो रहा है।" इसके बाद गायक ने डॉक्टर से सलाह ली, जिन्होंने उन्हें चिंता, डिप्रेशन से पीड़ित बताया। इसके बाद बादशाह ने दवा लेना शुरू किया और उन्हें ठीक होने में छह महीने लगे।
एला की भूमिका निभाकर छा गईं चार्ली चौहान
बताया पहले पैनिक अटैक का अनुभव
रैपर-गायक ने अपने पहले पैनिक अटैक को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि लंदन में एक रात जैसे ही वो सोने वाले थे, उन्हें काफी घबराहट होने लगी। उन्हें लगा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ रहा है, वो बाहर भागे और आखिरकार उन्होंने रात गुजारने के लिए दो नींद की गोलियां लीं। अगली सुबह उन्हें एहसास हुआ कि यह एक पैनिक अटैक था। यह पहली बार था, जब उन्होंने इस तरह का कुछ अनुभव किया था। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके चचेरे भाइयों ने उन्हें काफी सहारा दिया। बादशाह ने कहा कि अब वह ठीक हो चुके हैं, लेकिन अभी भी तनाव को कम करने की दवाएं लेते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को जीवन में खुश रहना चाहिए और इसे सुनिश्चित करने के लिए स्वार्थी होना भी जरूरी है। 

Actor Vinayakan: हिरासत में लिए गए रजनीकांत की फिल्म में विलन बने विनायकन; एयरपोर्ट पर गलत बर्ताव करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed