सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashami Desai desai trolled on internet because of her lehenga wearing in arti singh sangeet ceremony

Rashami Desai: आरती सिंह के संगीत में पहुंचीं रश्मि देसाई, लहंगे के चलते यूजर्स ने ली जमकर फिरकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 24 Apr 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

आरती सिंह के संगीत कार्यक्रम में पहुंचीं रश्मि देसाई अपनी ड्रेस की वजह से इंटरनेट पर ट्रोल हो रही हैं। ट्रोलर्स ने सोशल मीडिया पर उनकी ड्रेस को लेकर जमकर टिप्पणी की है।

Rashami Desai desai trolled on internet because of her lehenga wearing in arti singh sangeet ceremony
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

मंगलवार को अभिनेत्री रश्मि देसाई अपनी दोस्त आरती सिंह के संगीत समारोह में पहुंंचीं। रश्मि लंबे समय के बाद सार्वजनिक रूप से बाहर दिखी हैं। इस दौरान रश्मि रोज गोल्ड रंग के लहंगे में बेहद आकर्षक लग रही थीं, लेकिन अपनी ड्रेस के चलते उन्हें ट्रोल भी होना पड़ रहा है। 

Trending Videos
 

लहंगे को लेकर हुईं ट्रोल

आरती सिंह के संगीत समारोह में टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने शिरकत की। अब रश्मि का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री अपने भारी रोज गोल्ड लहंगे में दिख रही हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री को लहंगे की वजह से चलने में कठिनाई हो रही थी। वह अपने दोनों हाथों से लहंगे को पकड़े हुए हैं और असहज महसूस कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्नत जुबैर को भीड़ से बचाते दिखे उनके भाई अयान

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने किया ट्रोल

रश्मि के इस वीडियो के इंटरनेट पर आते ही नेटिजेन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने टिप्पणी कर लिखा, ‘किसी के वजन से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन असहज कपड़े क्यों पहने’? वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसे कपड़े क्यों पहने जो संभाले नहीं जाते’? इसी तरह की कई सारी टिप्पणियां वीडियो पर आ रही हैं। 

 

मां के साथ पहुंचीं थी रश्मि

अभिनेत्री रश्मि देसाई अपने भारी-भरकम लंहगे और चलने में थोड़ी कठिनाई के बावजूद कार्यक्रम का मजा लेते हुए दिखीं। वह आरती के संगीत में अपनी मां के साथ पहुंची थीं। रश्मि ने  संगीत में पहुंचते ही फोटोग्राफरों को पोज दिया। 

 

25 फरवरी को फेरे लेंगी आरती सिंह

इन सब के बीच अभिनेत्री आरती सिंह 25 अप्रैल को अपने प्रेमी दीपक चौहान से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेत्री का परिवार उत्सव को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। भाई कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने सभी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभाली है। आरती के भाई और भाभी ने आरती को आशीर्वाद देने के लिए रिटर्न गिफ्ट के तौर पर मंगलवार की रात पैपराजी को मिठाईयां बाटीं।
Amitabh Bachchan: 'केबीसी' की शूटिंग के बीच बिग बी को नहीं मिली लंच तक करने की फुरसत, फिर इस तरह मिटाई भूख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed