Sikandar: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में अदाकारी का जलवा बिखेरेंगी रश्मिका मंदाना, निर्माताओं ने किया एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी हालिया ब्लॉकबस्टर 'एनिमल' की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना 'सिकंदर' में एक बार फिर दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। सलमान और रश्मिका की जोड़ी फिल्म दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर रही है। ईद 2025 पर सलमान और रश्मिका का जादू दर्शकों के बीच चलेगा। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रोडक्शन हाउस ने आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर इस खबर की घोषणा की। वहीं, एक्स पर प्रोडक्शन हाउस की घोषणा पर उत्साहित रश्मिका ने प्रतिक्रिया व्यक्त की और लिखा, 'आप लोग लंबे समय से मुझसे अगले अपडेट के लिए पूछ रहे हैं और यह यहां है, आश्चर्य। मैं वास्तव में आभारी हूं और एक होने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं। सिकंदर का हिस्सा बनने पर खुश हूं।'
You guys for a long time have been asking me for the next update and here it is.. ❤️
Surprise!! ✨
I am truly grateful and honoured to be a part of #Sikandar #SajidNadiadwala @BeingSalmanKhan @ARMurugadoss @NGEmovies @WardaNadiadwala
Releasing in cinemas on EID 2025! 🌙❤️✨… https://t.co/xegNMOkt5u
फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। आज 9 मई को शूटिंग शुरू होते ही 'सिकंदर' के सेट से सलमान खान की एक तस्वीर वायरल हो गई। फोटो में अभिनेता को सेट पर एक लड़की के साथ पोज देते हुए दिखाया गया है। 'किक', 'जुड़वा' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम करने के बाद सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला 'सिकंदर' के लिए फिर साथ आ रहे हैं।
Crakk: ओटीटी रिलीज के लिए बदला गया विद्युत की 'क्रैक' का क्लाइमेक्स, फिल्म से काटे गए इतने मिनट के दृश्य
इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। फिल्म को एआर मुरुगादॉस निर्देशित करेंगे। 'सिकंदर' का एलान सलमान खान ने इस साल ईद पर किया था। पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'इस ईद 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' को देखो और अगली ईद 'सिकंदर' से आ कर मिलो, आप सभी को ईद मुबारक।'
Sai Pallavi: साई पल्लवी के जन्मदिन पर 'थंडेल' निर्माताओं ने दिया फैंस को तोहफा, फिल्म में ऐसा रहेगा लुक