{"_id":"663c577e3a82d678d805c646","slug":"met-gala-2024-tickets-are-crazily-expensive-costing-tens-of-thousands-of-dollars-guest-decided-by-anna-winto-2024-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Met Gala 2024: मेट गाला में शामिल होने के लिए सितारे भरते हैं लाखों रुपये, टिकट की कीमत सुन चकरा जाएगा माथा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Met Gala 2024: मेट गाला में शामिल होने के लिए सितारे भरते हैं लाखों रुपये, टिकट की कीमत सुन चकरा जाएगा माथा
Thu, 09 May 2024 10:33 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 09 May 2024 10:33 AM IST
विज्ञापन
मेट गाला 2024
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट गाला का इंतजार हर साल फैशन लवर्स बेसब्री से करते रहते हैं। इस फैशन इवेंट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से सेलिब्रिटी न्यूयॉर्क पहुंचते हैं। हाल ही में मेट गाला 2024 का आयोजन हर साल की तरह इस साल भी न्यूयॉर्क मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में किया गया। इस साल इस समारोह में आलिया भट्ट भारत की तरफ से गई थीं। चलिए आज आपको बताते हैं कि इस समारोह में शामिल होने के लिए सितारे कितने लाख रुपये भरते हैं।
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेट गाला 2024 की तस्वीरें ही दिख रही हैं। भारत में आलिया भट्ट के फैंस उनके मेट गाला लुक के दीवाने हुए जा रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस समारोह में शामिल होने के लिए आलिया के साथ-साथ सभी सितारों ने एक भारी-भरकम रकम अदा की है।
ईशा अंबानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मेट गाला न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए एक वार्षिक धन एकत्रित करने वाला कार्यक्रम है। पिछले कुछ वर्षों से मेट गाला के टिकटों की कीमत में काफी वृद्धि देखने को मिली है। मेट गाला न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए एक वरदान साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट गाला 2024
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल मेट गाला के एक टिकट की कीमत लगभग 62 लाख रुपये रखी गई थी। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल हो कर सितारों ने लगभग 217 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
मेट गाला 2024 में शामिल होने के लिए गेस्ट लिस्ट की सूची 'वोग' मैगजीन की प्रधान संपादक अन्ना विंटोर ने तैयार किया था। वे हर साल 400 अतिथियों को आमंत्रित करती हैं। इस साल मेट गाला 2024 के दौरान 26 मिलियन डॉलर जुटाया गया है। जो साल 2023 के मेट गाला आयोजन की तुलना में 33 करोड़ रुपये अधिक है। वहीं साल 2014 की तुलना में तो दोगुना से भी ज्यादा है।