फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa Chadha: नोरा के 'नारीवाद को बकवास' कहने वाले कमेंट पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, बोलीं- लोग सोच कर नहीं बोलते

Thu, 09 May 2024 10:04 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 09 May 2024 10:04 AM IST
विज्ञापन
Heeramandi Actress Richa Chadha talked about feminism gave opinion on the recent comment made by Nora Fatehi
ऋचा चड्ढा, नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी: द डायमंड बाजार में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा बटोर रही हैं। अभिनेता ने नेटफ्लिक्स सीरीज में लज्जो का किरदार निभाया है। कम स्क्रीन टाइमिंग के बावजूद अभिनेत्री दर्शकों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। अब हाल ही में ऋचा ने एक इंटरव्यू में नोरा के महिला सशक्तिकरण वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Heeramandi Actress Richa Chadha talked about feminism gave opinion on the recent comment made by Nora Fatehi
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

 एक नए साक्षात्कार में , जब ऋचा से नोरा फतेही की महिला सशक्तिकरण को लेकर हालिया टिप्पणी के बारे में पूछा गया, जहां उन्होंने कहा था कि 'महिलाएं पालन-पोषण करने वाली होनी चाहिए'। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि वह इस बात से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। ऋचा  का मानना है कि महिलाओं को यह बताने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Heeramandi Actress Richa Chadha talked about feminism gave opinion on the recent comment made by Nora Fatehi
ऋचा चड्ढा (लज्जो) - हीरामंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 ऋचा ने कहा, “नारीवाद के बारे में अच्छी बात यह है कि यह उन लोगों को स्वीकार करता है ,जो नारीवाद के लाभ चाहते हैं, लेकिन नारीवादी होने से इनकार करते हैं। नारीवाद की वजह से ही कोई महिला अपना करियर बना पाती है, चुन पाती है, जो मन चाहे वह पहन पाती है, वह काम करती है, जहां वह स्वतंत्र होना चाहती है। इसलिए महिलाओं के यह बताना की उन्हें क्या करना चाहिए, यह काफी गलत है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Heeramandi Actress Richa Chadha talked about feminism gave opinion on the recent comment made by Nora Fatehi
ऋचा चड्ढा (लज्जो) - हीरामंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋचा ने आगे कहा, “सभी भूमिकाओं को लिंग भूमिकाओं के रूप में नहीं, बल्कि उन्हें एक इंसान के रूप में परिभाषित करना चाहिए। मैं इस बात से पूरी तरह सहमत नहीं हूं कि महिलाओं को ऐसा ही होना चाहिए और नारीवाद सच में बकवास है। मुझे यह सोचकर भी अजीब सा लग रहा है कि लोग ऐसे भी बयान देते हैं।"

विज्ञापन
Heeramandi Actress Richa Chadha talked about feminism gave opinion on the recent comment made by Nora Fatehi
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम

यह सब तब शुरू हुआ जब नोरा फतेही ने एक शो में कहा था, “नारीवाद। मैं इस बकवास पर विश्वास नहीं करती। असल में, मुझे लगता है, नारीवाद ने हमारे समाज को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है...नारीवाद युग ने अब बहुत से पुरुषों का भी ब्रेनवॉश कर दिया है।" 

Kajol: नदीम-श्रवण ने अब्बास-मस्तान से क्यों कहा कि काजोल को 'बाजीगर' से निकालों? मां के घर पर हुई थी यह हरकत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed