नेटफ्लिक्स का शो हीरामंडी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आम दर्शक के साथ फिल्मी सितारे भी इस वेब सीरीज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली ने इस शो से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म के कई दृश्यों को लेकर भी सोशल मीडिया पर कलाकारों की आलोचना की जा रही है। इस बीच जेसन शाह ने अब सीरीज में अपने वायरल समलैंगिक इंटीमेट सीन पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
Heeramandi: 'उस्ताद जी' के साथ इंटीमेट सीन करते वक्त घबराए हुए थे 'कार्टराईट', बोले-यह बिल्कुल अश्लील नहीं लगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता जेसन शाह ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में ब्रिटिश अधिकारी कार्टराईट के किरदार से सबका ध्यान खींचा। हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेता ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ काम करने, समलैंगिक इंटीमेट सीन करने, बॉलीवुड में अपनी यात्रा और बहुत कुछ के बारे में खुलकर बात की है।
फिल्म में इंद्रेश मलिक यानी उस्ताद जी के साथ अपने इंटीमेट सीन पर चुप्पी तोड़ते हुए जेसन शाह ने कहा, "मुझे पता था कि इसे बहुत सरल तरीके से फिल्माया जाएगा और यह किसी भी तरह से अश्लील नहीं लगेगा क्योंकि यह भंसाली थे। मैं काफी घबराया हुआ था, लेकिन इंद्रेश और मेरे बीच का दृश्य पूरी तरह से पेशेवर था। हालांकि हम दोनों काफी घबराए हुए थे, मुझे लगता है कि अंत में हमने अच्छा काम किया।"
'हीरामंडी' में काम करने के अपने अनुभव का खुलासा करते हुए जेसन ने कहा, ''जब हीरामंडी का हिस्सा बनने का अवसर मिला तो मैं काफी आश्चर्यचकित रह गया। मैं ऐसा नहीं दिखना चाहता था कि मेरे पास सिक्स-पैक एब्स हैं। मैं एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहा था और यह लोग शायद काफी नशे में थे, इसलिए मैंने थोड़ा फूला हुआ दिखने के लिए अपने शर्टलेस शॉट से ठीक पहले दो बर्गर खाए थे।
'हीरामंडी' की बात करें तो मौजूदा समय में यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। शो को लोगों और समीक्षकों की सकारात्मक समीक्षा मिली है। बड़ा दर्शक वर्ग इस वेब सीरीज की भव्यता की जमकर प्रशंसा कर रहा है। इसमें फरदीन खान, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
Vivek Gomber: ऑस्कर में भेजी गई थी इस अभिनेता की फिल्म, काम मिलने की थी उम्मीद, लेकिन 18 महीने खाली बैठना पड़ा