फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ratna Pathak Shah: ‘माया साराभाई’ के किरदार से पाई शोहरत, जानिए रत्ना की फिल्मों से लेकर लव स्टोरी तक सबकुछ

Tue, 18 Mar 2025 11:58 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 18 Mar 2025 11:58 AM IST
सार

Ratna Pathak Shah: आज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौके पर अभिनेत्री की फिल्मी करियर, मशहूर किरदार और नसीरुद्दीन के साथ उनकी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं।
 

विज्ञापन
Ratna Pathak Shah birthday special know her filmography famous characters and love story
रत्ना पाठक शाह - फोटो : इंस्टाग्राम @ratnapathakshah

रत्ना पाठक शाह 80 के दशक के टीवी धारावाहिक 'इधर उधर' से शोहरत हासिल करनी शुरू की। 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में उनके किरदार ने उन्हें घर-घर पहचानी दिलाई। फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनेत्री ने एक कई सारे यादगार किरदार निभाए हैं। वह गंभीर किरदारों से लेकर कॉमेडी तक करती हुई बड़े और छोटे पर्दे पर नजर आईं। अपने सफल करियर का सफर जारी रखते हुए अभिनेत्री आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। 


रत्ना पाठक शाह का जन्म 7 अगस्त 1957 को मुंबई में हुआ। उनकी मां दीना पाठक एक मशहूर अभिनेत्री थीं। फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने के बाद भी रत्ना अभिनेत्री नहीं बल्कि पायलट या एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। हालांकि, किस्मत को उन्हें एक बेहतरीन अदाकारा बनाना था और अभिनेत्री ने थिएटर से अपने अभिनय को निखारना शुरू कर दिया। समय के साथ उनके अभिनय कौशल ने फिल्मी दुनिया में उन्हें दौलत और शोहरत दोनों ही दिलाया। 

Ratna Pathak Shah birthday special know her filmography famous characters and love story
रत्ना पाठक शाह - फोटो : इंस्टाग्राम @ratnapathakshah

रत्ना पाठक शाह का फिल्मी करियर
साल 1983 में श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मंडी’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। फिल्म में उन्होंने मालती देवी का किरदार निभाया। इसके बाद वह साल 1987 में केतन मेहता की ‘मिर्च मसाला’ में पल्लवी के किरदार में नजर आईं। इस फिल्म में उनकी मां दीना पाठक ने भी अभिनय किया था। साल 2002 में वह अजय फणसेकर की ‘एनकाउंटर’ में दिखीं। इस बीच वह ‘इधर-उधर’, ‘भारत एक खोज’, ‘फिल्मी चक्कर’, ‘तारा’, ‘मस्त है जिंदगी’, ‘अपना-अपना स्टाइल’ जैसे धारावाहिकों में नजर आईं। रत्ना ने हिंदी समेत कई अंग्रेजी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

Ratna Pathak Shah birthday special know her filmography famous characters and love story
रत्ना पाठक शाह - फोटो : इंस्टाग्राम @ratnapathakshah
रत्ना पाठक शाह की हिंदी फिल्में:
 
साल   फिल्म किरदार
1983 मंडी मालती देवी
1987 मिर्च मसाला फैक्ट्री वर्कर
2002 एनकाउंटर सुधा राव
2006 यूं होता तो क्या होता तारा
2008 जाने तू या जाने ना सावित्री राठौर
2009 अलादीन मरजीना
2010 गोलमाल 3 गीता
2012 एक मैं और एक तू सीमा कपूर
2014 खूबसूरत  निर्मला देवी
2016 कपूर एंड सन्स सुनीता कपूर
2016 नील बटे सन्नाटा डॉ. रीना दीवान
2017 लिपिस्टिक अंडर मॉय बुर्का उषा मखीजा
2017 मुबारकां जीतो कौर
2018 लव पर स्क्वायर फुट ब्लॉजम डीसूजा
2018 थप्पड़ संध्या
2020  अनपॉज्ड उमा राज माहेश्वरी
2021 हम दो हमारे दो दीप्ति कश्यप
2021 अटैक शांति शेरगिल
2022 जयेशभाई जोरदार जशोदा
2023 धक धक माही






























 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ratna Pathak Shah birthday special know her filmography famous characters and love story
रत्ना पाठक शाह - फोटो : इंस्टाग्राम @ratnapathakshah
रत्ना पाठक शाह की अंग्रेजी फिल्में:
साल  फिल्म  किरदार
1983 हीट एंड डस्ट रितु वर्मा
1988 द परफेक्ट मर्डर  प्रतिमा घोटे
1995 मिस्टर अहमद  अम्मा
2011 द कॉफीन मेकर इसाबेल










रत्ना पाठक शाह के प्रमुख धारावाहिक:
 
साल धारावाहिक  किरदार
1985-1998  इधर-उधर सुनीता
1988 भारत एक खोज रानी लक्ष्मीबाई
1993-1995 फिल्मी चक्कर रुकमणी
1993-1997  तारा  कंचन
1996  मस्त-मस्त है जिंदगी कल्पना
2000 अपना-अपना स्टाइल सुमन
2004-2006 साराभाई वर्सेज साराभाई माया साराभाई












 
विज्ञापन
Ratna Pathak Shah birthday special know her filmography famous characters and love story
रत्ना पाठक शाह - फोटो : इंस्टाग्राम @ratnapathakshah

रत्ना पाठक शाह द्वारा निभाए गए मशहूर किरदार
वैसे तो रत्ना पाठक ने अपनी हर फिल्म और धारावाहिक में शानदार अभिनय किया है, लेकिन यहां हम आपको उनके कुछ मशहूर किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं।


किरदार- फैक्ट्री वर्कर
फिल्म- मिर्च मसाला (1987)

इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में रत्ना पाठक ने एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला का किरदार निभाया है। उन्होंने भले ही एक सामान्य महिला का किरदार निभाया हो लेकिन इस फिल्म का उनका किरदार काफी मशहूर है। 


किरदार- प्रतिमा घोटे
फिल्म- द परफेक्ट मर्डर (1988)

अंग्रेजी भाषा की इस फिल्म में रत्ना पाठक का कोई बड़ा किरदार तो नहीं था लेकिन फिर भी उन्होंने अपने अभिनय के दम पर नोटिस की गईं। 


किरदार- माया साराभाई
टीवी सीरीज- साराभाई वर्सेस साराभाई (2004-2006)

रत्ना पाठक शाह ने इस शो में अमीर औरत का किरदार निभाया है, जो काफी मशहूर हुआ। इस शो ने रत्ना पाठक को खूब शोहरत दिलाई।


किरदार- सविता राठौ़र
फिल्म- जाने तू जाने ना (2008)

इस फिल्म में रत्ना पाठक शाह ने अमर सिंह राठौर (नसीरुद्दीन शाह) की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म में वह एक समाज सेविका हैं। यह फिल्म उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 


किरदार-गीता
फिल्म- गोलमाल 3 (2010)

‘गोलमाल 3’ में रत्ना पाठक शाह के किरदार को कैसे भूला जा सकता है। फिल्म में रत्ना पाठक, लक्ष्मण (श्रेयस तलपड़े) और गोपाल (अजय देवगन) की मां के किरदार में हैं। उनके इस किरदार को खूब पसंद किया गया था।


किरदार- रानी निर्मला देवी राठौर
फिल्म- खूबसूरत (2014)

सोनम कपूर और फवाद खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में रत्ना ने एक राजघराने की रानी का किरदार निभाया है। इस किरदार में वह नियम कानून और परंपराओं को लेकर कट्टर होती हैं, जिसकी वजह से उनका यह किरदार काफी मशहूर हुआ।


किरदार- उषा
फिल्म- लिपस्टिक अंडर माय बुर्का (2016)

महिला सशक्तिकरण की कहानी दिखाने वाली इस फिल्म में रत्ना ने 55 वर्षीय विधवा का किरदार अदा किया है। उनका यह किरदार भी काफी मशहूर हुआ है।


किरदार- सुनीता कपूर
फिल्म- कपूर एंड सन्स (2016)

इस फिल्म में अभिनेत्री ने अर्जुन कपूर (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और राहुल कपूर (फवाद खान) की मां की भूमिका अदा की है। 


किरदार- डॉक्टर दीवान
फिल्म- निल बटे सन्नाटा (2016)

इस फिल्म में रत्ना पाठक शाह ने एक डॉक्टर की भूमिका अदा की है। जिनके घर में स्वरा भास्कर काम करती हैं। अभिनेत्री का किरदार डॉक्टर दिवान स्वरा के किरदार को एक महत्वपूर्ण सलाह देती हैं।


किरदार:संध्या
फिल्म:थप्पड़ (2020)

थप्पड़ में रत्ना पाठक ने तापसी पन्नू की मां का किरदार निभाया है। फिल्म में वह एक मां के संजीदा किरदार में नजर आई हैं जो बेटी के फैसले पर सामाजिक पक्ष की चिंता करती नजर आई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed