बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान एक बार फिर ईद का त्योहार अपने फैंस के साथ मनाने के लिए तैयार हैं। सलमान इस बार ईद पर अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह है और इस उत्साह को बनाए रखने के लिए मेकर्स फिल्म को लगातार सुर्खियों में बनाए हुए हैं। फिल्म के गाने एक-एक करके जारी किए जा रहे हैं। सलमान खान की फिल्में और ईद का कनेक्शन काफी गहरा है। ईद पर रिलीज हुईं सलमान की अधिकांश फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। जिस तरह से सलमान खान ईद पर अपने फैंस के लिए ईदी लेकर आते हैं और उनकी फिल्म रिलीज होती है, उसी तरह बॉलीवुड में कुछ और एक्टर्स भी हैं, जो अलग-अलग त्योहारों पर अपनी फिल्में रिलीज करते हैं। उनकी ये फिल्में हिट भी होती हैं। जानते हैं और कौन हैं वो एक्टर्स जिन्होंने दिवाली-क्रिसमस जैसे त्योहारों को कर रखा है बुक।
Movie Release: ईद पर भाईजान, तो दीवाली और क्रिसमस पर इन एक्टर्स का रहता है बोलबाला, फिल्में करती हैं बंपर कमाई
Movie Release: सलमान खान ईद पर आने वाली अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ के जरिए एक बार फिर फैंस को ईदी देने के लिए तैयार हैं। सलमान की ही तरह कई और एक्टर्स भी हैं जो किसी खास मौके और त्योहार पर अपनी फिल्म के जरिए फैंस को तोहफा देते हैं। जानिए कौन हैं वो अभिनेता और किन मौकों पर लाते हैं अपनी फिल्में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान- दीवाली
जिस तरह से भाईजान ईद पर अपने फैंस को ईदी देने आते हैं, उसी तरह से किंग खान दीपावली पर अक्सर ही अपने फैंस के लिए अपनी फिल्म का तोहफा लेकर आते हैं। दीपावली शाहरुख खान के लिए हमेशा शुभ ही रही है और उनकी फिल्मों पर जमकर लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है। शाहरुख खान को दीपावली का सबसे बड़ा स्टार माना जाता है। शाहरुख का दीपावली के साथ फिल्मों का रिश्ता 30 साल से भी पुराना है। पहली बार 1993 में शाहरुख खान की कल्ट फिल्म ‘बाजीगर’ दीपावली पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म शाहरुख के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद 1995 में दीपावली पर आई फिल्म ने शाहरुख खान को हिंदी सिनेमा का अगला सुपरस्टार बना दिया। 1995 की दीपावली पर शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ रिलीज हुई थी। शाहरुख के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई ये फिल्म, बॉलीवुड के इतिहास की सबसे कल्ट फिल्मों में से एक है। इसके बाद शाहरुख जब-जब दीपावली पर अपनी फिल्म लेकर आए, उसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए। अब तक शाहरुख की दीपावली पर 11 फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'दिल तो पागल है', 'कुछ कुछ होता है', 'मोहब्बतें', 'ओम शांति ओम', 'रा वन', 'जब तक है जान' और 'हैप्पी न्यू ईयर' शामिल हैं। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं।
अजय देवगन- दीपावली
शाहरुख खान की ही तरह अजय देवगन को भी दीवाली पर अपनी फिल्म रिलीज करने के लिए जाना जाता है। अजय देवगन अक्सर अपनी बड़ी फिल्मों को दीपावली पर ही रिलीज करना चाहते हैं। इसमें कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं, तो कुछ का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। पिछले साल 2024 में भी अजय देवगन दीपावली पर अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ लेकर आए थे। लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट से सजी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, हालांकि फिल्म की कमाई हुई थी, लेकिन स्टारकास्ट को देखकर जैसी उम्मीद थी वैसी परफॉर्मेंस नहीं रही थी। इसके अलावा अजय देवगन की अगर दीवाली पर रिलीज हुई और फिल्मों की बात करें तो उनमें अजय देवगन की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' समेत कई फिल्में शामिल हैं। जिनमें 'गोलमाल अगेन', 'गोलमाल 3', 'सन ऑफ सरदार', 'शिवाय', 'तेरा मेरा साथ रहे', 'बोल बच्चन', 'थैंक गॉड', और 'ऑल द बेस्ट' प्रमुख हैं। अजय देवगन की इनमें से कई दीवाली रिलीज सुपरहिट भी रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Stars Phobia: शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक किस बात से लगता है डर? जानिए एक्टर्स का फोबिया
आमिर खान- क्रिसमस
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अपनी फिल्म अक्सर क्रिसमस या उसके आसपास रिलीज करते हैं। क्रिसमस पर आईं आमिर की अधिकांश फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रचती हैं। आमिर की अब तक 6 फिल्में क्रिसमस या उसके आसपास रिलीज हुई हैं और इनमें से सभी 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। 2007 में आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आमिर खान ने डायरेक्ट भी किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और फिल्म को क्रिटिक्स ने भी जमकर सराहा था। इसके बाद 2008 में आमिर की फिल्म ‘गजनी’ क्रिसमस पर रिलीज हुई। फिल्म ने नए कीर्तिमान स्थापित किए और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली पहली फिल्म बनी। इसके बाद 2009 में आमिर की कल्ट फिल्म ‘3 इडियट्स’ भी क्रिसमस पर ही रिलीज हुई थी। आमिर ने इस फिल्म के जरिए एक बार फिर कमाई के नए कीर्तिमान खड़े कर दिए। इसके बाद 2013 में ‘धूम 3’ भी क्रिसमस वीक में ही रिलीज हुई, फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इसके बाद 2014 में आई ‘पीके’ और 2016 में आई ‘दंगल’ भी क्रिसमस के मौके पर ही रिलीज हुईं और इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड्स कायम किए। इसके बाद से क्रिसमस पर आमिर की फिल्म आने का मतलब है सुपरहिट होना।
यह खबर भी पढ़ें: Ira Khan: आमिर खान ने बेटी को गले लगाया, आंसू रोकती दिखीं आयरा, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां
अक्षय कुमार- 15 अगस्त
खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों को 15 अगस्त या उसके आसपास रिलीज करते हैं। पिछले साल भी अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' 15 अगस्त को ही रिलीज हुई थी। इसके अलावा अक्षय की कई फिल्में 15 अगस्त या उस वीक में रिलीज हुई हैं, जिनमें से कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है, तो कुछ को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। 15 अगस्त या उसके आसपास रिलीज हुई अक्षय की फिल्मों में ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’, ‘ब्रदर्स’, ‘गोल्ड’, ‘मिशन मंगल’, ‘रुस्तम’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘रक्षाबंधन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इनमें से कुछ सफल हुई हैं, जबकि कुछ बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में फेल रही हैं।