Nawazuddin Siddiqui: किरदारों की तैयारी पर नवाज का रणवीर को समर्थन, कहा- यादगार किरदारों के लिए गंभीरता जरूरी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं, वह अपने किरदारों को लेकर गहन तैयारी करने के लिए जाने जाते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने रणवीर सिंह का समर्थन किया है, जिन्हें अपने किरदार की तैयारी की प्रक्रिया को लेकर आलोचना सहनी पड़ रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2018 में मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का ऐतिहासिक किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। इस किरदार में रणवीर काफी डरावने और खूंखार लगे थे। इसके बाद अभिनेता ने बताया था कि इस किरदार को निभाने के लिए डार्क जोन में चले गए थे और अकेले रहने लगे थे, जिस वजह से इस किरदार का उन पर गहरा असर हुआ था। इससे उबरने में उन्हें काफी मुश्किल हुई थी। उनके इस बयान को अभिनेता प्रशांत नारायणन ने झूठ और बकवास करार दिया था, जिसपर अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बयान दिया है।
नवाजुद्दीन ने किया रणवीर का समर्थन
अभिनेता प्रशांत नारायणन ने रणवीर पर निशाना साधते हुए कहा था, "वो झूठ बोल रहे हैं, ये डार्क स्पेस में जाना, ये सब करना ये बकवास की बातें हैं।" उनके इस बयान पर हाल में मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि बॉलीवुड में किसी भी किरदार को लेकर काफी तैयारी करने वाले कलाकारों में नवाजुद्दीन का नाम भी शामिल है। ऐसे में उन्होंने रणवीर का समर्थन करते हुए कहा बिना नाम लिए प्रशांत नारायण के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया है।
आसिम संग ब्रेकअप का सच सामने आने पर भड़कीं हिमांशी! कहा- करीबी सूत्र न बनें
हीथ लेजर के मशहूर किरदार 'जोकर' का किया जिक्र
नवाजुद्दीन ने रणवीर के समर्थन में कहा कि कोई भी अभिनेता अपने किरदार को निभाने की प्रक्रिया के दौरान, क्या सोच रहा है, कैसे अपना जीवन जी रहा है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने इस दौरान हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हीथ लेजर के 'जोकर' जैसे कुछ सबसे यादगार किरदारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के किरदार तभी जीवंत होते हैं, जब कोई अभिनेता गंभीरता से इन किरदारों को निभाता है। इसमें आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म के संवादों को तो कोई भी याद कर बोल सकता है, लेकिन असल में अंतर तब आता है, जब अपने पिछले अनुभवों का उपयोग कर ईमानदारी से भूमिका निभाई जाए।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 AD' का जादू दो दिन में ही पड़ा फीका, 'आदिपुरुष' से भी पीछे रह गई फिल्म
रौतू का राज की प्रमोशन में हैं व्यस्त
बात करें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार वह साल 2023 में रिलीज हुई 'हड्डी' में नजर आए थे, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज हुई थी। इस वक्त वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म, 'रौतू का राज' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म भी बीते शुक्रवार यानी 28 जून को जी 5 पर रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन आनंद सुरपुर ने किया है। फिल्म में अतुल तिवारी, राजेश कुमार और नारायणी शास्त्री भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Box Office Collection: कल्कि 2898 एडी की कमाई 40 फीसदी से ज्यादा गिरी, जानें चंदू चैंपियन और मुंजा का भी हाल