फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reports Says Karan Kundrra And Tejasswi Prakash Are Secretly Married

क्या करण कुंद्रा और तेजस्वी हैं ‘सीक्रेटली मैरिड?’ एक्टर ने बताई वायरल खबर की सच्चाई; कहा- ‘2-4 महीने से...’

Thu, 16 Apr 2026 08:17 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 16 Apr 2026 08:17 AM IST
सार

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash: बीते कई दिनों से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की चर्चाएं चल रही हैं। अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि कपल ‘सीक्रेटली मैरिड’ हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Reports Says Karan Kundrra And Tejasswi Prakash Are Secretly Married
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काफी समय से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की अफवाहें सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि दोनों कलाकार इन सभी बातों को पहले ही खारिज कर चुके हैं, लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बिग बॉस 15 की यह जोड़ी सच में शादी कर चुकी है।

विज्ञापन

2-4 महीने से ये चल रहा है
इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ‘सीक्रेटली मैरिड’ हैं। एक इनसाइडर ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया कि हाल ही में एक्स पर जो उनकी शादी की चर्चा चल रही थी, वह ‘सच’ है।

विज्ञापन

हालांकि, जब इस बारे में करण से बात की गई तो उन्होंने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘2-4 महीने से ये चल रहा है, कहीं से स्क्रीनशॉट निकाल के कुछ किया हुआ है, मेरे पास पहले भी ये आया था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

तेजस्वी प्रकाश ने भी शादी की खबरों को नकारा
हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में तेजस्वी प्रकाश ने भी करण के साथ अपनी शादी की प्लानिंग पर बात की। उन्होंने कहा, ‘अभी ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।’ फिलहाल यह कपल लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में साथ नजर आ रहा है।

साथ काम करने के अनुभव पर तेजस्वी ने कहा, ‘जब आप साथ काम करते हैं तो एक-दूसरे के काम करने के तरीके को समझने का मौका मिलता है। खासकर मेरे लिए, मुझे करण से बहुत कुछ सीखने को मिलता है क्योंकि वह मुझसे सीनियर हैं। मेरे लिए यह एक सीखने का अनुभव रहा है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

करण और तेजस्वी के बारे में 
करण और तेजस्वी अब लगभग 5 साल से साथ हैं। अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद, दोनों हमेशा इस बात पर जोर देते रहे हैं कि उनके रिश्ते में बातचीत और आपसी सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी है। वे अक्सर कहते हैं कि उनकी दोस्ती ही उनके रिश्ते को समय के साथ मजबूत बनाए हुए है। फिलहाल यह जोड़ी लाफ्टर शेफ्स में भी साथ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed