फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती को भी आया था आत्महत्या का ख्याल, बोलीं- 'कोई गोली ही मार दे, क्योंकि...'

Thu, 27 Aug 2020 10:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Aug 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Riya Chakraborty had also thought of commit suicide
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, instagram/sushantsinghrajput

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच जब से सीबीआई को सौंपी गई है तब से हर रोज इस केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस की मुख्य आरोपी मानी जा रही रिया चक्रवर्ती ने करीब दो महीने बाद अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपने और सुशांत के बीच के रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने उस दिन की भी बताई जब वो सुशांत के घर से चली गई थीं। 

Riya Chakraborty had also thought of commit suicide
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty

रिया ने एक हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भी आत्महत्या करने का ख्याल आया था। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, इससे मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं। इन्हीं आरोपों से परेशान होकर मुझे आत्महत्या का ख्याल आया था। लोगों ने मुझे तोड़ने की तो पूरी साजिश की है। पहले मेरी फैमिली को तोड़ने की कोशिश की गई। फिर मुझे तोड़ने की। अब, मेरे हौसले को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोग चाहते हैं कि इस लड़की को ऐसा कर दो कि ये अपने आप को भी डिफेंड नहीं कर पाए।

Riya Chakraborty had also thought of commit suicide
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty

रिया ने कहा कि हम मिडिल क्लास लोग हैं। हमारे लिए सिर्फ रिस्पेक्ट ही सब कुछ है। सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने मनगढ़ंत कहानी बता दी। उसने चार साल सुशांत से बात तक नहीं की और आज वो सामने आ रही है। आरोपों से तंग आकर मुझे और मेरे परिवार के लोगों को आत्महत्या का ख्याल आया। सोचते थे कि कुछ नहीं तो कोई गोली ही मार दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Riya Chakraborty had also thought of commit suicide
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

रिया ने कहा कि पैसों के हेर-फेर के बाद ड्रग डीलर जैसी बातों ने मुझे  हैरानी में डाल दिया है। कभी मुझे मर्डरर कहा जाता है। हर कोई अपनी मर्जी से कुछ भी कहे जा रहा है। सुशांत की मौत का मजाक बना दिया गया है। उसे कोई उसके काम की वजह से याद नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
Riya Chakraborty had also thought of commit suicide
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

रिया ने कहा कि मुझे तो कभी-कभी विश्वास भी नहीं होता है कि ये मेरी लाइफ है। तथ्यों से दूर एक सच ये भी है कि सुशांत आज यहां नहीं है और वो सबको सच नहीं बता सकता। मेरे सपने तो अब कोसों दूर हैं। मैं गहरी सांस लेना चाहती हूं जहां चार पांच एजेंसीज मेरे पीछे ना पड़ी हों। मैं सिर्फ एक नॉर्मल दिन देखना चाहती हूं जहां मैं सुबह उठकर बस अपने परिवार के साथ नाश्ता कर सकूं और मेरे परिवार में किसी को एंग्जायटी अटैक ना हो।

पढ़ें: कैसा था दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत का रिश्ता? जानिए रिया चक्रवर्ती का जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed