{"_id":"5ea934c78ebc3e907a6fd73c","slug":"irfan-khan-bollybood-film-piku-shooting-in-chetsingh-ghat-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छह साल पहले बनारस आए थे इरफान खान, फिल्म पीकू की चेतसिंह घाट पर हुई थी शूटिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
छह साल पहले बनारस आए थे इरफान खान, फिल्म पीकू की चेतसिंह घाट पर हुई थी शूटिंग
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 29 Apr 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चेतसिंह घाट पर दीपिका के साथ इरफान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता इरफान खान का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता इरफान के निधन की जानकारी मिलते ही उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। बेजोड़ अभिनय के बूते प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता इरफान खान की यादें बनारस से भी जुड़ी हुई हैं।
2 of 5
6 साल पहले 18 दिसंबर 2014 में फिल्म पीकू की शूटिंग के सिलसिले में इरफान खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बनारस पहुंची थीं। यहीं शिवाला के चेतसिंह घाट की सीढ़ियों पर इरफान ने कई दृश्य फिल्माए थे।
3 of 5
इरफान खान
- फोटो : अमर उजाला
लंच बॉक्स, तलवार, मदारी, हैदर, पान सिंह तोमर, अंग्रेजी मीडियम, हिंदी मीडियम में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले इरफान खान की बॉलीवुड में अलग पहचान थी। इरफान ने कुछ हॉलीवुड की भी फिल्में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जुरासिक पार्क, द अमेजिंग स्पाइडरमैन में इरफान के अभिनय को खूब सराहा गया था। फिल्म पीकू शूटिंग के दौरान बनारस के घाटों और गंगा की लहरों पर नौका विहार का आनंद लेने वाले इरफान खान को यहां की कचौड़ी और जलेबी काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन
5 of 5
इरफान खान
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि मंगलवार को अस्पताल से इस बात की जानकारी सामने आई थी कि इरफान खान की हालत आंतों में दर्द और सूजन के कारण थोड़ी बिगड़ गई थी। इसके साथ ही अभिनेता को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा था कि अभिनेता की तबीयत में पहले से सुधार है। इस बीच अब शूजित सरकार ने इस बात की जानकारी दी है कि बुधवार को अभिनेता का निधन हो गया है। वहीं फिल्म अंग्रेजी मीडियम की टीम ने भी अमर उजाला से बातचीत में इसकी पुष्टि की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।