फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rohit Shetty change climax of ajay devgn akshay kumar deepika padukone ranveer singh starrer Singham Again

Singham Again: क्या वाकई 'सिंघम अगेन' का क्लाइमैक्स बदल रहे हैं रोहित? अमर उजाला की पड़ताल में सामने आई सच्चाई

Mon, 09 Sep 2024 02:43 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 02:43 PM IST
सार

'सिंघम अगेन' इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी इसके क्लाइमैक्स की शूटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rohit Shetty change climax of ajay devgn akshay kumar deepika padukone ranveer singh starrer Singham Again
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम @itsrohitshetty

विस्तार

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' दिवाली पर रिलीज होने वाली है। यह उनके कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। फिल्म के रिलीज होने में काफी कम समय बचा है और इसी बीच ऐसी खबरें आई कि रोहित शेट्टी ने फिल्म के क्लाइमैक्स में बदलाव करने का फैसला लिया है। लेकिन, अमर उजाला की पड़ताल में पता चला है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। क्लाइमैक्स में आखिरी समय पर कोई बदलाव नहीं किया गया है और तय शेड्यूल के हिसाब से ही शूटिंग जारी है।

विज्ञापन


विले पार्ले में हो रही है शूटिंग
'सिंघम अगेन' के क्लाइमैक्स को लेकर मिड-डे में छपी रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेट्टी विले पार्ले स्थित टोबैको फैक्ट्री में क्लाइमैक्स की शूटिंग कर रहे हैं, जहां इसके क्लाइमैक्स को फिल्माया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग के लिए एक बहुत बड़ा मंच बनाया गया है, क्योंकि इस दौरान एक नाटक की तरह के सीन शूट किए जाएंगे। सीन में लोगों की भीड़ चाहिए थी और प्रोडक्शन की टीम ने लोगों को इकट्ठा कर रखा था।
विज्ञापन


Films: इन फिल्मों में किया गया हॉलीवुड जैसे वीएफएक्स का इस्तेमाल, अब 'कंगुवा' में दिखेगा भव्य नजारा
विज्ञापन
विज्ञापन


11 सितंबर तक चल सकती है शूटिंग
रिपोर्ट में कहा गया है कि शूटिंग 11 सितंबर तक चल सकती है और अजय देवगन भी जल्द ही सेट पर आ सकते हैं। ये भी कहा जा रहा है कि क्लाइमैक्स में लोक कथाओं पर आधारित कुछ देखने को मिल सकता है, क्योंकि कई लोग राक्षसों की पोशाक पहने सेट पर मौजूद थे। लेकिन, अमर उजाला के सूत्रों के मुताबिक, क्लाइमैक्स में आखिरी समय में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। कुछ भी नया नहीं जोड़ा गया है। सारी शूटिंग शेड्यूल के मुताबिक हो रही है।

Aamir Khan: आमिर खान ने बेटे आजाद के साथ मनाई गणेश चतुर्थी, बहन निखत भी साथ आईं नजर

इन कलाकारों ने किया है काम
'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, आशुतोष राणा, टाइगर श्रॉफ, श्वेता तिवारी, दयानंद शेट्टी और अर्जुन कपूर ने अभिनय किया है। अक्षय कुमार रोहित की  'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह 'सिंबा' में काम कर चुके हैं।

Pushpa 2: पुष्पा 2 में इस बार भी होगा जबर्दस्त आइटम सॉन्ग? सामंथा नहीं बल्कि यह अभिनेत्री बिखेरेंगी जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed