फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rumours about Anushka Sharma and Virat Kohli shifting to London people are talking about the signs

Virat-Anushka: लंदन शिफ्ट होने वाले हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ? सोशल मीडिया पर लोग लगा रहे अटकलें

Sat, 06 Jul 2024 06:54 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 06 Jul 2024 06:54 PM IST
सार

भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली मुंबई में विजय परेड के तुरंत बाद अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से मिलने लंदन रवाना हो गए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस कपल को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
Rumours about Anushka Sharma and Virat Kohli shifting to London people are talking about the signs
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने 2024 का टी 20 वर्ल्ड कप जीता है, जिसके बाद टीम को फिल्म जगत के साथ-साथ पूरे देश से बधाइयां मिली हैं। भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के लिए उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक प्यारा पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। बीते गुरुवार, 4 जूलाई 2024 को भारतीय टीम घर वापस पहुंची थीं, जहां टीम का जोरदार स्वागत और मुंबई में विजय परेड भी हुआ था। विराट परेड के तुरंत बाद अपने परिवार से मिलने लंदन रवाना हो गए। ऐसे में सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लंदन शिफ्ट होने की अफवाहें तेजी से फैल रही है। 

विज्ञापन


विराट-अनुष्का को लेकर तेजी से फैल रही है ये अफवाहें
बीते कुछ महीनों में विराट और अनुष्का के ब्रिटेन जाने की अफवाहें सामने आती रही हैं। इन अफवाहों को बीते शुक्रवार और हवा मिल गई, जब विराट मुंबई में विजय परेड के ठीक बाद परिवार के पास लंदन चले गए। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये अफवाहें तेजी से फैलने लगी हैं कि अनुष्का और वो लंदन शिफ्ट होने वाले हैं। लोग अटकलें लगा रहे हैं कि विराट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद ब्रिटेन में रहने की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन

Kamal Haasan: कमल हासन ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा था- 'इंडियन 2' से ज्यादा 'इंडियन 3' है पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या लंदन में बसने वालें हैं विराट-अनुष्का ? 
इस तरह की अफवाहें सामने आने के बाद लोग और भी तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे हैं। इस तरह की अफवाहें ज्यादातर रेडिट से सामने आ रही हैं। इस पर हुए एक पोस्ट में एक यूजर ने लिखा, मुझे तभी लगा था, जब उन्होंने कहा था कि वो कुछ समय के लिए चले जाएंगे। उन्होंने हाल में ही इंस्टाग्राम पर लंदन के एक प्ले स्कूल को फॉलो करना शुरू किया है।  फ़ॉलो करना भी शुरू किया है। उन्होंने अभी अस्थायी रूप से वहां अपना डेरा बना लिया है, जाहिर है कि उन्हें मैचों के दौरान यात्रा करनी होगी और आईपीएल के लिए भी भारत में रहना होगा, लेकिन क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, वे स्थायी रूप से वहीं रहेंगे "

Virat and Anushka have settled in London.
byu/Icy_Discipline_6975 inBollyBlindsNGossip


Akshay Kumar: अक्षय कुमार की दरियादिली ने जीते दिल, आर्थिक तंगी से जूझ रही पंजाबी गायिका को भेजे 25 लाख रुपये
रेडिट पर लोग लगा रहे अटकलें
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा," वे यहां सामान्य लोगों की तरह नहीं रह सकते। लंदन एक अच्छा शहर है, सुंदर है और वहां अच्छी शिक्षा भी मौजूद है। मुझे याद है कि एक बार विराट और अनुष्का स्कूटी चला रहे थे और हर कोई उनका पीछा कर रहा था। इसके अलावा एक बार विराट के होटल का वीडियो ,लोग उनके पीछे पागल हो गए हैं। उनके बच्चों की तस्वीर भी लीक हो जाती है, यहां अपनी निजता बरकरार नहीं रह सकती। वह 3 से 4 वर्षों में रिटायर होने वाले हैं और अनुष्का ने अपने करियर को पहले ही धीमा कर दिया है। उन्होंने कहा भी था कि वह कुछ समय के लिए गायब हो जाएंगे, जो भारत में संभव नहीं हो सकता है, इसलिए शायद वह लंदन में ही बस जाएं।" हालांकि, अब क्या विराट सच में वहां रहने वाले हैं .या नहीं, ये तो वो ही बता सकते हैं। बहरहाल, अमर उजाला ऐसी अफवाहों को साबित नहीं करता। ये फिलहाल सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा लगाई जा रही अटकलें और अफवाह मात्र हैं। 
Bollywood: करोड़ों का घर करीबियों को तोहफे में दे चुके हैं ये सितारे, प्रशंसक भी हुए इनकी दिलदारी के कायल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed