{"_id":"67bae6324784154c7c0fbbad","slug":"saba-azad-reacts-on-trolling-for-being-hrithik-roshans-girlfriend-says-i-developed-a-thick-skin-2025-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saba Azad: निजी जिंदगी पर ट्रोल करने वालों को सबा ने दिया करारा जवाब, बोलीं- चमड़ी मोटी हुई, लेकिन...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Saba Azad: निजी जिंदगी पर ट्रोल करने वालों को सबा ने दिया करारा जवाब, बोलीं- चमड़ी मोटी हुई, लेकिन...
Sun, 23 Feb 2025 02:41 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:41 PM IST
सार
Saba Azad: अभिनेत्री सबा आजाद ने माना है कि वह सोशल मीडिया से डरती हैं। उनके मुताबिक ट्रोलर्स उन्हें ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड होने को लेकर ट्रोल करते हैं। लेकिन अब वह जवाब देती हैं।
विज्ञापन
सबा ऋतिक
- फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की अभिनेत्री सबा आजाद अकसर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड होने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हैं। हाल ही में उन्होंने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह सोशल मीडिया पर असहज होती हैं। जब भी उन्हें सोशल मीडिया पर कोई ट्रोल करता है, तो वह इससे प्राभवित होती हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया से नहीं रह सकते दूर
सबा आजाद ने कहा कि सोशल मीडिया थोड़ा अजीब है। उन्होंने कहा कि 'मैं लगातार तीन दिन तक पोस्ट करती हूं और फिर एक महीने के लिए गायब हो जाती हूं। यह कलाकारों के लिए एक तरह का पोर्टफोलियो बन गया है। इससे ऐसे रिश्ता है कि इसके साथ नहीं रह सकते न ही इसके बिना रह सकते हैं। जैसे-जैसे लोगों में असंतोष बढ़ता है, वैसे-वैसे ऑनलाइन इस तरह का व्यवहार भी बढ़ता है।'
यह खबर भी पढ़ें: Girls Will Be Girls: ऋचा और अली फजल की इस फिल्म ने जीता अवॉर्ड, दोनों ने कहा- फख्र महसूस कर रहे हैं

सबा आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम
चमड़ी मोटी हो गई है
सबा ने आगे कहा कि 'अगर आप खुश इंसान हैं तो आप एक फेक अकाउंट बनाकर किसी को ट्रोल नहीं करेंगे। हम उस इंसान की फिक्र क्यों करें जो बिना नाम, बिना चेहरे का है और अपनी जिंदगी से निराश है।' सबा ने आगे कहा कि उन्हें इतना ट्रोल किया गया है कि अब उनकी चमड़ी मोटी हो गई है। सबा ने बताया कि 'नाराज होने के बजाए दूसरा रास्ता यह है कि इसे देखा जाए। मैं दुखी हूं कि ट्रोलर्स को ये सब करना पड़ा रहा है।'
यह खबर भी पढ़ें: Honey Singh: 'कई लोग कहते हैं कि वो मेरी तकदीर लिख देंगे', हनी सिंह ने मुंबई कॉन्सर्ट में बादशाह पर कसा तंज

जवाब देने की ताकत है
सबा ने आगे कहा 'शुरूआत में मैंने सोचा कि अगर मैं अपने काम पर ध्यान दे रही हूं, तो आपको क्या दिक्कत है?' लेकिन फिर, जब मैंने इस पर विचार किया, तो मुझे एहसास हुआ कि यह सिर्फ दुखद है, और इसके लिए अपनी नींद खराब करना जरूरी नहीं है। लेकिन अब मेरी चमड़ी मोटी हो गई है। मैंने भले ही लंबे वक्त तक दूसरा गाल आगे कर रखा हो, लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि मुझमें अभी भी जवाब देने की ताकत है। अब आप मुझसे ये उम्मीद नहीं कर सकते कि मैं खामोश रहूं। मुझे परवाह नहीं कि अब लोग मुझे क्या कहेंगे।' हाल ही में जब 'हू इज योर गाइनैक' के दूसरे सीजन का शो रिलीज किया गया तब किसी ने कहा कि वह ऋतिक की गर्लफ्रेंड हैं इसलिए उन्हें काम करने की जरूरत नहीं है। इस पर सबा ने ट्रोलर को जवाब दिया था।

ऋतिक रोशन-सबा आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम@sabazad
सबा ऋतिक के रिश्ते के बारे में
सबा और ऋतिक रोशन ने साल 2022 में एक दूसरे को डेटिंग करना शुरू किया। दोनों ने अपने रिश्ते का ऐलान अक्टूबर 2022 में किया। तब ऋतिक ने सबा के साथ तस्वीर शेयर की थी। तभी से सबा को ऋतिक की गर्लफ्रेंड होने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

सबा का काम
हाल ही में सबा आजाद को 'क्राइम बीट' में देखा गया। इस फिल्म में सबा के अलावा सुधीर मिश्रा और संजीव कौल हैं। इसमें साकिब सलीम, राहुल भट्ट के अलावा दानिश हुसैन हैं। यह फिल्म सोमनाथ बताब्याल की नॉवेल 'द प्राइस यू पे' पर आधारित है। इसमें खोजी पत्रकारिता और रिपोर्टिंग के बारे में दिखाया गया है।