फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan and Hrithik Roshan to join hands for first time for Ali Abbas Zafar directorial advertisement

Ali Abbas Zafar: सलमान को अब मिला ऋतिक रोशन का साथ, परदे पर एक साथ दिखेंगे टाइगर और कबीर!

Wed, 25 Dec 2024 09:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 25 Dec 2024 09:54 AM IST
सार

Salman-Hrithik: सलमान खान और ऋतिक रोशन पहली बार साथ काम करने वाले हैं। परियोजना के निर्देशन की कमान अली अब्बास जफर संभालेंगे। 
 

विज्ञापन
Salman Khan and Hrithik Roshan to join hands for first time for Ali Abbas Zafar directorial advertisement
सलमान खान और ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सलमान खान और ऋतिक रोशन फिल्म इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े और चमकते सितारे हैं। दोनों दशकों से कई हिट प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें कभी भी स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि दर्शकों को दोनों कलाकारों को पर्दे पर किसी प्रोजेक्ट में साथ देखने का मौका मिल सकता है और इसको आसान बनाने के पीछे अली अब्बास जफर का हाथ है।

विज्ञापन

विज्ञापन के लिए साथ आए सलमान-ऋतिक
ऋतिक रोशन ने 1995 में अपने पिता राकेश रोशन द्वारा निर्देशित सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म करण अर्जुन में बतौर सहायक निर्देशक काम किया था। 'कहो ना प्यार है' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले उन्होंने सलमान के साथ ट्रेनिंग भी ली थी, लेकिन किस्मत से उन्होंने कभी भी स्क्रीन पर साथ काम नहीं किया। भले ही दोनों अभिनेता एजेंट टाइगर और एजेंट कबीर के रूप में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शाहरुख खान और सलमान खान जैसे क्रॉसओवर सीन नहीं किए हैं। हालांकि, अब यह सब बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ऑन एयर होगा विज्ञापन
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान और ऋतिक रोशन पहली बार एक्शन से भरपूर विज्ञापन फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं। बताया गया कि बड़े पर्दे पर साथ काम करने की तमाम कोशिशों के बाद एक कॉरपोरेट दोनों सुपरस्टार्स को एक्शन से भरपूर विज्ञापन के लिए साथ लाया है। विज्ञापन फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे और यह जल्द ही ऑन एयर होगी।

विज्ञापन

मुंबई में होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विज्ञापन की शूटिंग मुंबई में की जाएगी। हालांकि, टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्थानों के वीएफएक्स प्लेट्स लिए हैं। इस सहयोग के बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस विज्ञापन फिल्म में निर्देशक अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है' और 'भारत' जैसी सफल फिल्में बनाने के बाद फिर से साथ काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed