पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan sea facing home gets redevelopment nod but will actor and his family move out of Galaxy Apartment

Salman Khan: नया घर बनाने की मंजूरी मिलने के बाद क्या गैलेक्सी अपार्टमेंट छोडे़ंगे सलमान? क्या है सच्चाई?

Tue, 30 Jun 2026 05:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 30 Jun 2026 05:08 PM IST
सार

Is Salman Khan Leaving Galaxy Apartment: सलमान खान अपने माता-पिता के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ दिनों से ऐसी चर्चा हैं कि वे बांद्रा में एक नया सी-फेसिंग आशियाना बनवा रहे हैं। परिवार के साथ उनकी यहीं शिफ्ट होने की प्लानिंग है। क्या वाकई ऐसा है? जानिए

विज्ञापन
Salman Khan sea facing home gets redevelopment nod but will actor and his family move out of Galaxy Apartment
सलमान खान - फोटो : एक्स@@BeingSalmanKhan

विस्तार

सलमान खान इन दिनों नए घर में शिफ्ट होने को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आई हैं कि भाईजान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने वाले हैं और वे मुंबई के बांद्रा स्थित नए घर में शिफ्ट होंगे। सलमान खान करीब 52 वर्षों से अपने माता-पिता के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं। ऐसे में अचानक उनके नए घर में शिफ्ट होने की खबर से फैंस भी हैरान हैं। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान नए घर में शिफ्ट होंगे, इसकी कोई पुष्टि भी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


दस साल से खान परिवार के पास है यह प्रॉपर्टी
सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने जैसी खबरों की सच्चाई सामने आई है। दरअसल, बांद्रा की जिस प्रॉपर्टी पर नया आशियाना बनाए जाने की चर्चा है, वह कोई नई प्रॉपर्टी नहीं है। खान परिवार के पास यह करीब एक दशक से है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि ये प्रॉपर्टी खान खानदान के पास पिछले 10 साल से भी ज्यादा समय से है। ऐसा कुछ नहीं है कि इसे हाल फिलहाल में खरीदा गया है।

विज्ञापन

Salman Khan sea facing home gets redevelopment nod but will actor and his family move out of Galaxy Apartment
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अचानक क्यों चर्चा में आई बांद्रा वाली प्रॉपर्टी?
बांद्रा वाली प्रॉपर्टी एक बार फिर चर्चा में आई है और चर्चा आने की वजह है कि महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने इसके पुनर्निर्माण के प्रस्ताव की मंजूरी को लेकर सिफारिश की है। इस प्रस्ताव के कारण इस प्रॉपर्टी पर निर्माण कार्य हो पाएगा। बीते 16 जून को अथॉरिटी की 198वीं बैठक में इस प्रस्ताव को लेकर चर्चा हुई। इंडिया टुडे को मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में बांद्रा (पश्चिम) में एक रिहायशी प्रॉपर्टी का रीडेवलपमेंट शामिल है। इस जगह पर पहले मौजूद एक पुरानी इमारत को जरूरी मंजूरी मिलने के बाद पहले ही गिरा दिया गया है।

छह मंजिला घर बनाने की प्लानिंग?
खान परिवार की योजना इस जमीन पर छह मंजिला सी-फेसिंग रेजिडेंस बनाने की है।  महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कोस्टल रेगुलेशन जोन के नियमों के हिसाब से इस प्रस्ताव की सिफारिश की है। आगे की मंजूरी के लिए संबंधित प्लानिंग अथॉरिटी को अप्रोच किया जाएगा। अथॉरिटी ने बताया कि ये प्रॉपर्टी CRZ-II जोन में आती है, जिसके मुताबिक मौजूदा नियमों के तहत री-डेवलपमेंट की इजाजत है। अथॉरिटी ने जमीन के मालिकाना हक को लेकर डॉक्यूमेंट्स मांगे, जिसके बाद प्रोजेक्ट प्रमोटरों ने जरूरी दस्तावेज जमा किए और फिर प्रस्ताव की सिफारिश की गई।

विज्ञापन

Salman Khan sea facing home gets redevelopment nod but will actor and his family move out of Galaxy Apartment
सलमान खान - फोटो : X

जानिए शिफ्ट होने के दावों की सच्चाई
ऐसी खबरें हैं कि नया बंगला तैयार होने पर एक्टर और उनका परिवार वहां शिफ्ट हो सकता है, लेकिन सूत्रों के अनुसार बांद्रा वाली प्रॉपर्टी लंबे समय से परिवार के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो का हिस्सा रही है और अब जाकर इसके रीडेवलपमेंट का काम शुरू हो रहा है। कंस्ट्रक्शन के समय को लेकर अभी कोई साफ जानकारी नहीं है। और न ही इस बात की कोई पुष्टि हुई है कि सलमान खान और उनका परिवार अपने मौजूदा घर से कहीं और शिफ्ट होंगे। सलमान खान कई वर्षों से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं। ईद और उनके जन्मदिन के मौके पर भी बड़ी संख्या में वहां फैंस जुटते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed