फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sanjay dutt first look out from movie dhurandhar ranveer singh r madhavan arjun rampal

एक और इंटेंस किरदार में लौटे संजय दत्त, फिल्म 'धुरंधर' से एक्टर का पहला लुक हुआ आउट

Mon, 10 Nov 2025 12:34 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 10 Nov 2025 12:34 PM IST
सार

Sanjay Dutt Look From Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' से अर्जुन रामपाल और आर माधवन के फर्स्ट लुक के बाद अब संजय दत्त का पहला लुक भी आउट हो चुका है। 

विज्ञापन
sanjay dutt first look out from movie dhurandhar ranveer singh r madhavan arjun rampal
संजय दत्त - फोटो : एक्स

विस्तार

इस साल की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर' से मेकर्स आए दिन एक्टर्स के पहले लुक जारी कर रहे हैं। पहले अर्जुन रामपाल, फिर आर माधवन और अब संजय दत्त का लुक भी फिल्म से जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में मल्टी स्टारकास्ट मौजूद है जो पर्दे पर एक साथ धमाल मचाने के इरादे से साथ आ रही है। फिल्म के ट्रेलर को 12 नवंबर को 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। उससे पहले संजय दत्त का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इंटेंस लुक में नजर आ रहे संजय
मेकर्स की ओर से जारी किए गए पोस्टर में संजय काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कैप्शन में लिखा गया है- द जिन। यानी संजय के किरदार को इसी तरह से फिल्म में दिखाया जा सकता है जैसे कि वो एक जिन हैं। साथ ही मेकर्स ने बताया है कि फिल्म के ट्रेलर के लिए अब बस दो दिन और बचे हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


आर माधवन का 'धुरंधर' लुक 
इससे पहले रविवार को अभिनेता आर माधवन का लुक भी जारी किया गया था। इस लुक में आर माधवन के सिर पर आगे से बाल गायब थे। इसके अलावा उन्होंने चश्मा पहना हुआ था। उनके पोस्टर को साझा करते हुए लिखा गया था- कर्म का सारथी। इसी के साथ ही बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा 5 दिसंबर को फिल्म रिलीज हो रही है। कुछ इसी तरह अर्जुन रामपाल का लुक भी फिल्म से जारी किया जा चुका है। 

पिछले महीने जारी हुआ था टाइटल ट्रैक
पिछले महीने ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था। इसमें रणवीर सिंह का दमदार अंदाज देखने को मिला था। इससे पहले जुलाई के महीने में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया था। इसमें पूरी कास्ट की एक झलक देखने को मिली थी।

5 दिसंबर को रिलीज होगी ‘धुरंधर’
आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधर’ में एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा कुछ तो सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed