Sanjay Dutt: ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साहब’ के क्लैश पर संजय दत्त ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मैं नहीं चाहता ऐसा हो
Sanjay Dutt On Dhurandhar: बहुत कम ऐसा देखने को मिलता है जब एक ही एक्टर की दो फिल्में एक ही दिन पर रिलीज हों। लेकिन संजय दत्त के साथ ऐसा हो रहा है जब 5 दिसंबर को ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साहब’ की भिड़ंत हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय दत्त अब एक नई पैन इंडिया एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म ‘केडी-द डेविल’ का आज टीजर लॉन्च किया गया। मुंबई में हुए इस इवेंट में फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के साथ संजय दत्त भी नजर आए। इस दौरान संजय दत्त ने फिल्म को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने 5 दिसंबर को ‘द राजा साहब’ और ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर भी बात की। इन दोनों ही फिल्मों में संजय दत्त नजर आने वाले हैं।
दोनों फिल्मों में मेरे किरदार अलग हैं
इवेंट के दौरान जब अभिनेता संजय दत्त से 5 दिसंबर को अपनी दो रोमांचक फिल्मों ‘द राजा साहब’ और ‘धुरंधर’ के क्लैश पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया। तो इस पर संजय दत्त ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है क्योंकि मैं दो अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभा रहा हूं। ‘धुरंधर’ में मैं जो किरदार निभा रहा हूं, वह ‘द राजा साहब’ में मेरे किरदार से बिल्कुल अलग है।
मुझे उम्मीद है क्लैश नहीं होगा
अभिनेता ने आगे कहा कि मैं वाकई नहीं चाहता कि इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो। मुझे उम्मीद भी है कि ऐसा नहीं होगा। हर फिल्म का अपना एक सफर होता है। फिर भी मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं इतने सारे किरदार निभा पाया।
स्पाई-थ्रिलर है रणवीर की ‘धुरंधर’
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक उनके जन्मदिन पर 6 जुलाई को जारी किया गया है। यह एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म मालूम पड़ती है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले अदित्य धर ने किया है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।
यह खबर भी पढ़ेंः KD Teaser: वर्षों बाद शिल्पा और संजय को साथ देख एक्साइटेड हुए यूजर्स, मुंबई में लॉन्च हुआ 'केडी' का टीजर
हॉरर-कॉमेडी है ‘द राजा साहब’
वहीं प्रभास स्टारर ‘द राजा साहब’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसमें प्रभास के साथ मालविका मोहनन, संजय दत्त, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी और अन्य कलाकार शामिल हैं। इसका निर्देशन मारुति ने किया है।
पैन इंडिया फिल्म है ‘केडी-द डेविल’
संजय दत्त की पैन इंडिया फिल्म ‘केडी-द डेविल’ में उनके साथ द्रुव सार्जा, शिल्पा शेट्टी, रेशमा नानैया भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये एक्शन पैक्ड फिल्म है।