फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay leela bhansali reveals he created song for ranbir kapoor alia bhatt vicky kaushal film love and war

Love And War: संजय लीला भंसाली ने 'लव एंड वॉर' के लिए तैयार किया गाना, बोले- इस ट्रैक के बिना अधूरी होगी फिल्म

Sun, 19 May 2024 01:48 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 19 May 2024 01:48 PM IST
सार

'हीरामंडी' की सफलता के बाद अब संजय लीला भंसाली अपनी अगली फलम 'लव एंड वॉर' के निर्माण में व्यस्त हो गए हैं। फिल्म निर्माता ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक गाना तैयार किया है।

विज्ञापन
Sanjay leela bhansali reveals he created song for ranbir kapoor alia bhatt vicky kaushal film love and war
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। वहीं अब उनका अगला प्रोजेक्ट फिल्म 'लव एंड वॉर' है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे। फिल्म की आधिकारिक एलान जनवरी 2024 में की गई थी। वहीं अब हाल ही में दिए साक्षात्कार में संजय लीला भंसाली ने फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारियां साझा कीं।

विज्ञापन


फिल्म के लिए बेहद जरूरी वह गाना
संजय लीला भंसाली ने फिल्म से संगीत के बारे में जानकारी साझा की है। फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि उन्होंने 'लव एंड वॉर' के लिए एक गाना बनाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वे फिल्म में गाना कहां फिट करेंगे, लेकिन वे जानते है कि उस ट्रैक के बिना फिल्म अधूरी होगी। गाने पर चर्चा करते हुए उन्होंने संगीत के जॉनर का भी खुलासा किया।
विज्ञापन

Celebs Famous Friendship: दोस्ती निभाने के लिए मशहूर हैं ये हसीनाएं, करीना से लेकर अनन्या तक हैं शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा होगा फिल्म का गाना
संजय लीला भंसाली ने कहा, मैंने 'लव एंड वॉर के लिए एक गाना बनाया है और मुझे नहीं पता कि मैं इसे कहां फिट करूंगा, लेकिन मैंने इसे बना लिया है। अब मैं एक रास्ता ढूंढूंगा और मुझे पता है कि वह गाना फिल्म में होना ही चाहिए। मैं यह भी जानता हूं कि उस गाने के बिना फिल्म अधूरी होगी। साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि वह संगीत बेहद सहज है। हालांकि, उसका स्कोर और बोल अराजक होंगे।
Nawazuddin Siddiqui: इन फिल्मों से बॉलीवुड में छा गए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शानदार अभिनय से जीता दर्शकों का दिल

फिल्म की कहानी और कलाकार
फिल्म का एलान सोशल मीडिया पर कास्ट और क्रू ने दिलचस्प तरीके से किया था। उन्होंने फिल्म को लेकर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें लिखा था, 'हम आपके लिए संजय लीला भंसाली की महाकाव्य गाथा 'लव एंड वॉर' लेकर आए हैं। क्रिसमस 2025 पर सिनेमाघरों में मिलते हैं। इस पोस्टर पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के हस्ताक्षर भी थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक प्रेम कहानी होगी, जो तीन लोगों के इर्द-गिर्द घूमेगी।
Sanjay Leela Bhansali: जब संजय लीला भंसाली को सलमान-शाहरुख ने दी थी सलाह, निर्देशक बोले- दोनों खान बहुत...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed