फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan Surprise Visit To Meet Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par Actors

Shah Rukh Khan: आमिर के ‘सितारों’ से मिलने पहुंचे शाहरुख, कलाकारों के साथ दिया सिग्नेचर पोज

Wed, 18 Jun 2025 07:51 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 18 Jun 2025 07:51 PM IST
सार

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ अपनी रिलीज को तैयार है। आमिर अलग-अलग अंदाज में फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। अब बॉलीवुड के किंग खान ने आमिर के ‘सितारों’ को एक खास सरप्राइज दिया है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Surprise Visit To Meet Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par Actors
शाहरुख खान और सितारे जमीन पर फिल्म का पोस्टर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब और सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। आमिर फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वो अलग-अलग तरह से फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। इस बीच अब ‘सितारे जमीन पर’ के कलाकारों से बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान मिलने पहुंचे हैं। शाहरुख को अपने बीच पाकर ये कलाकार काफी खुश हो गए।

विज्ञापन

शाहरुख को पाकर खुश हुए कलाकार
आमिर खान टॉकीज की तरफ से एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान की एंट्री से होती है, जहां वो उस हॉल में पहुंचते हैं जहां फिल्म के बाकी कलाकार और आमिर खान मौजूद हैं। इसके बाद शाहरुख उन कलाकारों को बताते हैं कि आमिर ने मुझे टीम से मिलने के लिए कई बार बुलाया था। वो कई बार मुझे कॉल और मैसेज कर चुके हैं। आखिरकार मेरे पास एक खाली दिन था और मुझे बहुत खुशी है कि मैं आया हूं। शाहरुख को अपने साथ पाकर कलाकार काफी खुश हो गए।

विज्ञापन

शाहरुख ने किया अपना सिग्नेचर पोज
इस दौरान शाहरुख ने इन कलाकारों के साथ खूब मस्ती की। कई कलाकारों ने शाहरुख को उनकी फिल्म के डायलॉग बोलकर सुनाए, तो कुछ ने उन्हें उनको अपनी फेवरिट फिल्मों के बारे में बताया। शाहरुख ने इस दौरान इन कलाकारों के साथ काफी बातें कीं । शाहरुख ने इस दौरान अपना सिग्नेचर पोज भी इन खास कलाकारों के साथ किया। जिसे देखकर हर कोई खुश हो गया। अंत में शाहरुख ने इन कलाकारों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


Fact Check: बिना कट्स के ‘सितारे जमीन पर’ के पास होने की खबर झूठी, आमिर ने किए बदलाव, जोड़ा पीएम मोदी का नाम

20 जून को रिलीज होगी ‘सितारे जमीन पर’
‘सितारे जमीन पर’ की बात करें तो फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा प्रमुख भूमिका में नजर आ रही हैं। इस फिल्म के जरिए आमिर ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed